लुधियाना में मलाइका अरोड़ा की परफॉर्मेंस: ‘मुन्नी बदनाम हुई’ पर झूमा पब्लिक, सेल्फी के लिए मची होड़
कारोबारी की सिल्वर जुबली में पहुंचीं मलाइका

लुधियाना में एक बड़े टेक्सटाइल कारोबारी की 25वीं सिल्वर जुबली एनिवर्सरी के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने खास परफॉर्मेंस दी। कार्यक्रम शहर के पॉश इलाके फिरोजपुर रोड स्थित एक निजी स्थल पर आयोजित किया गया था, जहां करीब 500 मेहमान मौजूद रहे।
मंच पर आते ही बंधा समां
जैसे ही मलाइका अरोड़ा स्टेज पर पहुंचीं, पूरा माहौल तालियों और उत्साह से गूंज उठा। उन्होंने अपने लोकप्रिय गानों ‘छैंया छैंया’, ‘अनारकली डिस्को चली’, ‘मुन्नी बदनाम हुई’ और ‘नाच पंजाबन’ पर डांस कर दर्शकों का मनोरंजन किया।
एक घंटे तक चला डांस परफॉर्मेंस
मलाइका करीब एक घंटे तक मंच पर रहीं और लगातार अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों को जोड़े रखा। इस दौरान सिंगर सागर भाटिया ने भी अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगाए।
फैंस की भीड़ और सेल्फी की होड़
परफॉर्मेंस के दौरान मौजूद लोग मलाइका के साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित दिखे। कई बार भीड़ बेकाबू होने लगी, जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों को स्थिति संभालनी पड़ी।
सुरक्षा के बीच कार्यक्रम संपन्न
भीड़ बढ़ने के कारण बाउंसरों ने व्यवस्था संभाली। तय शेड्यूल के अनुसार मलाइका ने अपनी परफॉर्मेंस पूरी की और इसके बाद कार्यक्रम स्थल से रवाना हो गईं।



