देश
-
देशभर में बारिश, आंधी और बाढ़ का कहर: केरल में स्कूल की छत उड़ी, कोटद्वार में बह गईं गाड़ियां; लखनऊ में 40 हजार घर जलमग्न
नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में बारिश, तेज आंधी, ओलावृष्टि और बाढ़ से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। केरल…
Read More » -
फ्लाईदुबई कॉकपिट अटैक की जांच करेगी NIA: एंटी-हाइजैकिंग एक्ट और UAPA के तहत FIR दर्ज, भारतीय पायलट पर हमले की साजिश खंगालेगी
नई दिल्ली। फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर हुए हमले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी…
Read More » -
जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले नेताओं को हिरासत में लिया, ममता बनर्जी ने मुंह पर बैंडेज लगाकर जताया विरोध; दिल्ली में यातायात प्रभावित
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर शनिवार को दिल्ली में राजनीतिक हलचल देखने को मिली।…
Read More » -
LIVE CJP का प्रदर्शन कल, दिल्ली बॉर्डर पर BSF तैनात:आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे, दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें रद्द की गईं नई दिल्ली8 मिनट पहले CJP के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली बॉर्डर, जंतर-मंतर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। – Dainik Bhaskar CJP के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली बॉर्डर, जंतर-मंतर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। कॉकरोच जनता पार्टी के कल दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन को पुलिस की मंजूरी नहीं है। यह जानकारी शुक्रवार को जॉइंट सीपी नूपुर प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि CJP ने 7 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन करने की सूचना दी थी। तय गाइडलाइन के अनुसार 10 दिन पहले आवेदन देना जरूरी है। उन्होंने बताया- ‘एहतियात के तौर पर आज रात 10 बजे से राजधानी के 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला लिया गया है।’ इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास ने कहा है कि सरकार डर गई है। राजधानी में इतनी फोर्स तैनात की है कि खुद बंद का आह्वान कर लिया है। उधर, न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक, नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन आने वाली सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें कल कैंसिल रहेंगी। रेलवे ने इन ट्रेनों को उनके शुरुआती स्टेशनों से ही रद्द कर दिया है। लाइव अपडेट्स 23 मिनट पहले दिल्ली में एक दिन पहले ‘लाल हिट जनता पार्टी’ का प्रदर्शन जंतर-मंतर पर CJP के बड़े प्रदर्शन से एक दिन पहले शुक्रवार को ‘लाल हट जनता पार्टी’ से जुड़े लोगों ने दिल्ली में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर कथित हमले और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल की निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने जनपथ पर प्रदर्शन किया। संगठन के प्रतिनिधि अयान भटनागर ने कहा, अगर कोई बाहरी व्यक्ति को भी गाली देता है तो हम उसे रोकते हैं। प्रधानमंत्री हमारे अपने परिवार का हिस्सा हैं और उनके खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार्य नहीं है। 36 मिनट पहले CJP कार्यकर्ता बोली- MP पुलिस ने कपड़े खींचे, दिल्ली जा रहे थे मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने CJP के 15 कार्यकर्ताओं को ट्रेन से उतार लिया। इनमें 3 युवतियां और 12 युवक शामिल हैं। वे 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे। पूरी खबर पढ़ें… 43 मिनट पहले केजरीवाल ने कहा- वोट डिलीट किए जा रहे गोवा के पणजी में अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र की BJP सरकार लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर लोगों के वोट डिलीट किए जा रहे हैं। केजरीवाल ने कहा, “जिस तरह केंद्र की BJP सरकार हमारे लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है, बड़े पैमाने पर लोगों के वोट डिलीट किए जा रहे हैं। वे उन लोगों के वोट डिलीट कर रहे हैं, जो वोट नहीं देते।” 52 मिनट पहले जंतर-मंतर से जनपथ तक पुलिस-RAF तैनात CJP विरोध प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर, टॉलस्टॉय मार्ग और जनपथ पर पुलिस और RAF के जवानों को तैनात किया गया है। 01:47 PM 9 अक्टूबर 2026 सौरव दास ने कहा- सरकार ने कल खुद दिल्ली बंद बुलाया कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास ने कहा, “दिल्ली में पूरी तरह बंद जैसे हालात सरकार ने खुद पैदा किए हैं। सरकार को डर है कि अगर ज्ञानेश कुमार गए, तो सब चले जाएंगे। भारत सरकार ने कल दिल्ली बंद का आह्वान किया है।” 01:33 PM 9 अक्टूबर 2026 अभिजीत दीपके ने कहा- आंदोलन होकर रहेगा CJP के 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपक ने कहा, “हमारा आंदोलन होकर रहेगा। जंतर-मंतर प्रदर्शन के लिए तय जगह है। संविधान का अनुच्छेद 19 प्रदर्शन करने का मौलिक अधिकार देता है, फिर अनुमति लेने की क्या जरूरत है।” उन्होंने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा, “क्या 13 करोड़ वोटरों के नाम हटाने से पहले अनुमति ली गई थी। क्या आप चाहते हैं कि चुनाव में धांधली करने वालों के खिलाफ हम प्रदर्शन भी न करें। ऐसा नहीं हो सकता। देश इस तरह नहीं चल सकता। देश को बचाने के लिए हम प्रदर्शन करेंगे।” 01:30 PM 9 अक्टूबर 2026 जबलपुर- हजरत निजामुद्दीन समेत एमपी की 3 ट्रेनें रद्द 22181: जबलपुर हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12189: महाकौशल एक्सप्रेस 12121: एमपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 01:26 PM 9 अक्टूबर 2026 बिहार की 4 और उत्तर प्रदेश की 10 ट्रेनें रद्द बिहार: 20801: मगध एक्सप्रेस 12309 : तेजस राजधानी एक्सप्रेस 12393: संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस 22361:अमृत भारत एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश: 12033: शताब्दी एक्सप्रेस 12417: प्रयागराज एक्सप्रेस 12275: हमसफर एक्सप्रेस 12451: श्रमशक्ति एक्सप्रेस 12447: यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 14211: इंटरसिटी एक्सप्रेस 12559: शिव गंगा एक्सप्रेस 12581: बनारस नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 15303 : कासगंज नई दिल्ली एक्सप्रेस 82501: तेजस एक्सप्रेस 01:20 PM 9 अक्टूबर 2026 राजस्थान और हरियाणा से जुड़ी 7 ट्रेनें रद्द 15308 सिरसा–तिलक ब्रिज: 10 अक्टूबर 2026 को सिरसा से चलने वाली ट्रेन रद्द रहेगी। 12964 उदयपुर सिटी–हजरत निजामुद्दीन: 9 अक्टूबर 2026 को उदयपुर सिटी से चलने वाली ट्रेन रद्द रहेगी। 12963 हजरत निजामुद्दीन: उदयपुर सिटी: 10 अक्टूबर 2026 को हजरत निजामुद्दीन से चलने वाली ट्रेन रद्द रहेगी। 14727 श्रीगंगानगर–तिलक ब्रिज: 9 अक्टूबर 2026 को श्रीगंगानगर से चलने वाली ट्रेन रद्द रहेगी। 14738 तिलक ब्रिज–भिवानी: 10 अक्टूबर 2026 को तिलक ब्रिज से चलने वाली ट्रेन रद्द रहेगी। 14737 भिवानी–तिलक ब्रिज: 10 अक्टूबर 2026 को भिवानी से चलने वाली ट्रेन रद्द रहेगी। 14728 तिलक ब्रिज–श्रीगंगानगर: 10 अक्टूबर 2026 को तिलक ब्रिज से चलने वाली ट्रेन रद्द रहेगी। 01:11 PM 9 अक्टूबर 2026 दिल्ली में 2020 दंगों के बाद सबसे बड़ी सुरक्षा तैयारी 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन के पहले दिल्ली में 26 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। यह 2020 के दिल्ली दंगों के बाद सुरक्षा बलों की सबसे बड़ी तैनाती बताई जा रही है। इनमें पैरामिलिट्री फोर्स के करीब 15 हजार जवान भी शामिल होंगे। 12:59 PM 9 अक्टूबर 2026 मेट्रो ट्रेन-इंटरनेट बंद करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल दिल्ली में कल मेट्रो और पैसेंजर ट्रेनें और इंटरनेट बंद करने के खिलाफ शुक्रवार को सुप्रीमकोर्ट में याचिका दायर की गई। इनका आरोप है कि इससे लोगों को परेशानी होगी। यह याचिका सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने दाखिल की है। सिब्बल ने कोर्ट में कहा, “सभी ट्रेनें रद्द हैं, मेट्रो स्टेशन बंद हैं। आप कहीं भी नहीं जा सकते। मेरे देश में क्या हो रहा है? यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन है।” इस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जवाब दिया, “यह हमारा देश है।” सिब्बल ने स्पष्ट किया, “जब मैं अपने देश की बात करता हूं, तो मेरा मतलब आपके देश से भी है।” 12:22 PM 9 अक्टूबर 2026 पुलिस पुलिस का आदेश- शनिवार को 57 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे 11:53 AM 9 अक्टूबर 2026 दिल्ली पुलिस बोली- जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं दिल्ली पुलिस की जॉइंट कमिश्नर नूपुर प्रसा ने कहा कि जंतर मंतर पर धरना-प्रदर्शन की परमिशन नहीं दी गई है। गाइडलाइन के मुताबिक, प्लान्ड प्रोटेस्ट के लिए 10 दिन पहले सूचना देनी होती है। वहां पर BNSS की धारा 163 लागू है यानी 5 लोग नहीं जुट सकते। अगर इसका पालन नहीं हुआ तो कार्रवाई होगी। 11:45 AM 9 अक्टूबर 2026 होटल रजिस्टर और पहचान की जांच कर रही पुलिस होटलों में रिकॉर्ड की जांच- दिल्ली पुलिस होटलों और गेस्ट हाउसों में जाकर रजिस्टर चेक कर रही है। वहां ठहरे मेहमानों की आईडी और जानकारियों की बारीकी से पड़ताल हो रही है। 8 से 11 अक्टूबर वालों पर नजर- संदिग्ध लगने वाले मेहमानों से सीधे पूछताछ की जा रही है। खास तौर पर 8 से 11 अक्टूबर के बीच रुकने वालों के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। युवाओं के ग्रुप से पूछताछ- ग्रुप में आए लोगों पर खास नजर है। खासकर 20 से 30 साल के युवाओं से पूछा जा रहा है कि वे दिल्ली किस काम से आए हैं। कमरा किसी और का, ठहरा कोई और- अगर कमरा किसी और ने बुक कराया है और रुका कोई दूसरा है, तो ऐसे मामलों की कड़ी जांच हो रही है। होटल रजिस्टर से असली आईडी मिलाई जा रही है। बसों और रास्तों पर पहरा- बस ऑपरेटरों और उनकी बुकिंग पर नजर रखी जा रही है, ताकि नई दिल्ली की तरफ लोगों की भीड़ को इकट्ठा होने से रोका जा सके। स्टेशनों और एयरपोर्ट पर चेकिंग- रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट के आसपास भी बड़े ग्रुप्स में आने वाले लोगों पर पुलिस सख्त नजर रख रही है। 11:44 AM 9 अक्टूबर 2026 दीपके का आरोप- प्रदर्शन से पहले लोगों को हिरासत में ले रहे अभिजीत दीपके ने बेंगलुरु में प्रदर्शन से पहले सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा- सत्ता आपके पास हो सकती है, लेकिन सड़कें हमारी हैं। यहीं से हम अपना लोकतंत्र वापस लेंगे। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है। उन्होंने लिखा- मोदी को लगता है कि लोगों को जेल में डालकर विरोध की आवाज को दबाया जा सकता है। जितने ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया जाएगा, उतने ही ज्यादा लोग प्रदर्शन में शामिल होंगे। 11:44 AM 9 अक्टूबर 2026 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच पार्टी 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन करेगी। दीपके ने 2 अक्टूबर की रात एक्स पर पोस्ट कर कहा था कि अगर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं, तो देशभर से कॉकरोच दिल्ली पहुंचेंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर तक पहुंचने से रोका, तो जहां उन्हें रोका जाएगा, वहीं पर जंतर-मंतर बनेगा। 11:44 AM 9 अक्टूबर 2026 दावा- SIR को लेकर चुनाव आयुक्तों ने उठाए सवाल द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में चुनाव आयोग के SIR से जुड़े फैसलों और आदेशों पर कम से कम 14 बार आपत्ति दर्ज की थी। दोनों ने आरोप लगाया कि कुछ फैसले उनकी जानकारी या सिफारिश के बिना लिए गए। इन आपत्तियों की कॉपी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भी भेजी गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वोटर लिस्ट में नए नाम जोड़ने, नाम हटाने और दोबारा बहाल करने की प्रक्रिया के साथ-साथ चुनावी डेटा और उसे संभालने वाले सॉफ्टवेयर से जुड़े मामलों पर भी सवाल उठाए थे। एक मामले में वोटर बनने के लिए इस्तेमाल होने वाले Form-6 में SIR से जुड़ा सवाल जोड़े जाने पर भी आपत्ति जताई गई थी। दोनों आयुक्तों ने चुनावी रोल के सॉफ्टवेयर और डेटा तक पहुंच को लेकर भी चिंता जताई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने इस मामले में कैबिनेट सचिव को भी पत्र लिखा था। इसके अलावा, काम के बंटवारे से जुड़े एक आदेश पर भी दोनों ने आपत्ति दर्ज की थी और इसे नियमों का उल्लंघन बताया था। 11:43 AM 9 अक्टूबर 2026 ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 7 बड़े प्रदर्शन 2 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक देशभर में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए 7 बड़े प्रदर्शन हो चुके हैं। 11:42 AM 9 अक्टूबर 2026 SFI ने कहा- हमारे भी कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए लेफ्ट छात्र संगठन SFI ने कहा, “पुलिस SFI और अन्य लोकतांत्रिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं के घर जा रही है। उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है और परिवारों को डराया जा रहा है।” SFI ने कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों में उसका सहारनपुर जिला संयोजक आरिफ भी शामिल है। ऑल इंडिया किसान सभा के नेता दाऊद राव को भी हिरासत में लिए जाने का दावा किया गया है।
नई दिल्ली, 9 अक्टूबर 2026। दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा…
Read More » -
नंदीग्राम में BJP की बड़ी जीत: हसीरानी रथ 1.05 लाख वोटों से जीतीं; पुडुचेरी में NDA को सफलता, तमिलनाडु में TVK आगे
नई दिल्ली/कोलकाता, 9 अक्टूबर 2026। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी की छह सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों और…
Read More » -
भास्कर अपडेट्स: बांग्लादेश एयरफोर्स भारत के तरंग शक्ति-2026 अभ्यास में शामिल होगी
नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना का बहुराष्ट्रीय अभ्यास तरंग शक्ति-2026 28 सितंबर से 11 अक्टूबर तक राजस्थान के जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन…
Read More » -
केतन हत्याकांड में पिता ने सिया के परिवार पर जताया शक
पुणे। चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में उनके पिता विशाल अग्रवाल ने सिया गोयल के परिवार के कुछ सदस्यों की कथित…
Read More » -
तमिलनाडु में अब कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को भी मुफ्त नाश्ता
चेन्नई। तमिलनाडु सरकार ने अपनी मुफ्त नाश्ता योजना का दायरा बढ़ाते हुए अब कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों…
Read More » -
दिल्ली में 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप: एक आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 साल की नाबालिग से कथित गैंगरेप का…
Read More »
