लुधियाना रिंपी अनेजा सुसाइड केस में नया खुलासा, CM को भेजी थी शिकायत
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट प्लॉट स्कैंडल से जुड़े तार

Ludhiana के प्रॉपर्टी डीलर Palwinder Singh alias Rimpy Aneja सुसाइड मामले में नया खुलासा हुआ है। मामले के तार लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में कथित प्लॉट स्कैंडल से जुड़े बताए जा रहे हैं। सामने आया है कि रिंपी अनेजा ने मुख्यमंत्री Bhagwant Mann को CM विंडो के जरिए शिकायत पत्र भी भेजा था।
प्लॉट ट्रांसफर में धांधली के लगाए आरोप
रिंपी अनेजा ने 3 सितंबर 2025 को भेजी शिकायत में आरोप लगाया था कि प्लॉट नंबर 35-सी, शहीद भगत सिंह नगर, लुधियाना की मालिकाना ट्रांसफर और रजिस्ट्री में बड़े स्तर पर धांधली की गई। शिकायत में सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगाया गया था।
आरोप- शिकायत को दबा दिया गया
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री को शिकायत भेजे जाने के बावजूद कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को दबा दिया। अब शिकायत पत्र सार्वजनिक होने के बाद इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। आरोप है कि संबंधित प्लॉट को अलॉटी और अटॉर्नी होल्डर की मौजूदगी के बिना ट्रांसफर कर दिया गया।
वीडियो में लिया अधिकारियों का नाम
रिंपी अनेजा द्वारा सुसाइड से पहले बनाए गए वीडियो में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के सुपरिटेंडेंट और ईओ के पीए Harpreet Singh का नाम भी सामने आया है। पुलिस एफआईआर में कई अन्य लोगों को भी नामजद किया गया है, जिनमें प्रॉपर्टी कारोबारी और प्रभावशाली व्यक्तियों के नाम शामिल हैं।
एफआईआर में कई लोगों के नाम
पुलिस एफआईआर में राजेश बंसल, विनोद स्याल, हरप्रीत सिंह, पंकज गुप्ता, खुशवंत सिंह, रिश्मजीत सिंह गाबा, अजीत सिंह स्वराज, संजू गोयल, अनिल कुमार, रनवीर कौर गिल और तरुण गोयल के नाम दर्ज किए गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
चेयरमेन बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमेन Tarsem Singh Bhinder ने कहा कि प्रॉपर्टी कारोबारी की आत्महत्या दुखद है। शिकायत सामने आने के बाद पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी और जो भी दोषी पाया गया, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।



