Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
उज्जैन

रामघाट पर डूबती युवती को होमगार्ड जवान ने बचाया, नदी में लगा दी छलांग

स्नान के दौरान गहरे पानी में चली गई थी 19 वर्षीय युवती; जवान राजेंद्र डाबी ने अपनी जान जोखिम में डालकर सुरक्षित बाहर निकाला, VIDEO सामने आया

उज्जैन। श्रावण मास और नागपंचमी के चलते उज्जैन के रामघाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया। नदी में स्नान के दौरान 19 वर्षीय युवती गहरे पानी में चली गई और तेज बहाव के कारण डूबने लगी। घाट पर तैनात होमगार्ड जवान राजेंद्र डाबी ने बिना देर किए नदी में छलांग लगाकर युवती की जान बचा ली।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जवान युवती को गहरे पानी से बाहर निकालते दिखाई दे रहे हैं।

पैर फिसलने से गहरे पानी में गई युवती

होमगार्ड विभाग की हेमलता पाटीदार के अनुसार, राजगढ़ जिले के खिलचीपुर से आई 19 वर्षीय मुस्कान रामघाट पर पुलिस चौकी के सामने स्नान कर रही थीं।

इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गईं। नदी के तेज बहाव के कारण वह डूबने लगीं और मदद के लिए आवाज लगाने लगीं।

जवान ने सामान किनारे रखकर लगाई छलांग

घाट पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड सैनिक राजेंद्र डाबी की नजर युवती पर पड़ी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत अपना मोबाइल और अन्य सामान किनारे रखा और नदी में छलांग लगा दी।

काफी मशक्कत के बाद जवान ने युवती को गहरे पानी से बाहर निकाल लिया। समय पर मदद मिलने के कारण युवती की जान बच गई।

घाटों पर 130 से ज्यादा तैराक और गोताखोर तैनात

होमगार्ड एवं SDRF के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट संतोष कुमार जाट ने बताया कि श्रावण मास और नागपंचमी के चलते उज्जैन के घाटों पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है। रात के समय भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंच रहे हैं।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए रामघाट समेत प्रमुख घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। आधुनिक आपदा बचाव उपकरणों के साथ 130 से अधिक होमगार्ड और SDRF के प्रशिक्षित तैराक व गोताखोर दिन-रात तैनात किए गए हैं।

साहसी जवान को मिलेगा पुरस्कार

डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट संतोष कुमार जाट ने जवान राजेंद्र डाबी के साहस और तत्परता की सराहना की। उन्होंने कहा कि अपनी जान जोखिम में डालकर महिला श्रद्धालु की जान बचाने वाले जवान को विभाग की ओर से उचित पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!