त्रिसा-गायत्री वर्ल्ड चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं
7वीं सीड जापानी जोड़ी को सीधे गेम में 21-16, 21-12 से हराया; क्वार्टर फाइनल में पहुंची भारतीय जोड़ी, आज सिंधु और आयुष शेट्टी भी करेंगे चुनौती पेश।

भारतीय जोड़ी ने 7वीं सीड जापानी जोड़ी को सीधे गेम में हराया; इससे पहले अमेरिकी जोड़ी को भी दी थी मात।
भारत की त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला डबल्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। दोनों ने प्री-क्वार्टर फाइनल में जापान की 7वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को सीधे गेम में हराकर बड़ा उलटफेर किया।
इससे पहले भारतीय जोड़ी ने राउंड ऑफ-32 में अमेरिका की 16वीं सीड लॉरेन लाम और एलिसन ली को 21-15, 21-12 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।
आज सिंधु और आयुष शेट्टी पर नजर
वर्ल्ड चैंपियनशिप में आज भी भारतीय खिलाड़ियों के कई अहम मुकाबले हैं। पीवी सिंधु महिला सिंगल्स में चीन की वांग झी यी के खिलाफ कोर्ट पर उतरेंगी। वहीं पुरुष सिंगल्स में आयुष शेट्टी का मुकाबला इंडोनेशिया के अल्वी फरहान से होगा।
इसके अलावा भारतीय पुरुष डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के मुकाबले पर भी नजर रहेगी।
त्रिसा-गायत्री से पदक की उम्मीद
त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद भारतीय बैडमिंटन की प्रमुख महिला डबल्स जोड़ियों में शामिल हैं। दोनों ने पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई अहम मुकाबलों में मजबूत प्रदर्शन किया है।
क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के बाद अब भारतीय जोड़ी की नजर सेमीफाइनल में जगह बनाकर पदक पक्का करने पर होगी।




