Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
videsh

कैलिफोर्निया में भारतीय महिला की गोली मारकर हत्या: शादी से इनकार के बाद पीछा करने का आरोप; आरोपी ने खुद को भी गोली मारी

सैक्रामेंटो में रेस्टोरेंट के बाहर शालिनी पर कई गोलियां चलाईं; परिवार का दावा- करीब एक साल से पीछा कर रहा था आरोपी, मई में दर्ज हुई थी शिकायत

कैलिफोर्निया। अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय मूल की 38 वर्षीय शालिनी ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार को सैक्रामेंटो में एक रेस्टोरेंट के बाहर हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने शालिनी का पीछा किया और फिर उस पर कई गोलियां चला दीं।

पुलिस ने आरोपी की पहचान 22 वर्षीय रोहित के रूप में की है। घटना के बाद पुलिस ने उसकी गाड़ी को हाईवे 50 पर रोकने की कोशिश की। पुलिस के गाड़ी तक पहुंचने से पहले ही आरोपी ने खुद को गोली मार ली। उसकी भी मौत हो गई।

परिवार का दावा- करीब एक साल से कर रहा था पीछा

शालिनी की मां सुदेश कुमारी के मुताबिक, रोहित करीब एक साल से उनकी बेटी का पीछा कर रहा था और उसे परेशान करता था। परिवार का दावा है कि रोहित शालिनी से शादी करना चाहता था, लेकिन उम्र में काफी अंतर होने के कारण शालिनी ने शादी से इनकार कर दिया था।

परिवार के अनुसार, इसके बाद रोहित नाराज हो गया और शालिनी का पीछा करना जारी रखा।

रेस्टोरेंट के बाहर शालिनी पर फायरिंग

पुलिस के मुताबिक, शालिनी आर्डन आर्केड इलाके के एक शॉपिंग प्लाजा में काम करती थी। काम पर जाते समय आरोपी ने उसका पीछा किया और उसे एक रेस्टोरेंट के बाहर रोक लिया।

शालिनी ने वहां से भागकर बचने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसका पीछा किया और उस पर कई गोलियां चला दीं।

घटना के बाद लोगों ने पुलिस को आरोपी की गाड़ी की जानकारी दी। पुलिस ने कुछ ही देर में गाड़ी को ईस्टबाउंड हाईवे 50 पर ढूंढ लिया।

पुलिस के मुताबिक, गाड़ी रोकने के बाद जब अधिकारी उसके पास पहुंचे तो रोहित ड्राइवर सीट पर खून से लथपथ पड़ा था। उसने खुद को गोली मार ली थी।

जनवरी से पीछा करने का आरोप

स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, आरोपी जनवरी 2026 से शालिनी का पीछा कर रहा था। उस पर कई बार मदद करने के बहाने शालिनी की कार के टायरों की हवा निकालने का भी आरोप है।

रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी शालिनी के काम पर जाते समय उसका पीछा करता था। एक अन्य घटना में उसने कथित तौर पर शालिनी के अपार्टमेंट की चाबी की कॉपी हासिल कर ली थी और उसके घर में घुस जाता था।

मई में दर्ज कराया था मामला

शालिनी ने मई में रोहित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट ने आरोपी को चेतावनी भी दी थी। इसके बावजूद शालिनी का पीछा करने का सिलसिला जारी रहा।

इसके बाद मंगलवार को आरोपी ने कथित तौर पर शालिनी की गोली मारकर हत्या कर दी और पुलिस से घिरने के दौरान खुद को भी गोली मार ली।

2023 में अवैध तरीके से अमेरिका पहुंचने का दावा

अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, रोहित बिना वैध दस्तावेजों के अमेरिका में रह रहा था।

प्रवक्ता के मुताबिक, वह 2023 में एरिजोना के रास्ते अमेरिका में दाखिल हुआ था और अमेरिकी सीमा गश्ती दल ने उसे गिरफ्तार किया था। बाद में बाइडन प्रशासन के दौरान उसे रिहा कर दिया गया था।

हालांकि, उसकी मौजूदा इमिग्रेशन स्थिति से जुड़ी पूरी जानकारी स्पष्ट नहीं है।

अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों से जुड़ी हिंसक घटनाएं

अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों से जुड़ी हिंसक घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। हाल ही में टेनेसी में भारतीय मूल के कारोबारी सुरेश पटेल की गोली मारकर हत्या की खबर सामने आई थी। घटना के समय उनकी 19 वर्षीय बेटी भी दुकान में मौजूद थी।

SEO Title: California Indian Woman Murder: भारतीय महिला शालिनी ठाकुर की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने किया सुसाइड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!