सत्यनारायण पूजन में टी-सीरीज ऑफिस पहुंचे बॉलीवुड सितारे: वरुण-कार्तिक, टाइगर और सारा समेत कई सेलेब्स ने किए गणपति दर्शन
टी-सीरीज ऑफिस में गणपति दर्शन के लिए पहुंचे बॉलीवुड सितारे, जैकी श्रॉफ ने फोटोग्राफर्स को बांटा प्रसाद

मुंबई। गणेशोत्सव के अवसर पर मुंबई स्थित टी-सीरीज कार्यालय में सत्यनारायण पूजन और गणपति दर्शन का आयोजन किया गया। हर साल की तरह इस बार भी टी-सीरीज के कार्यालय में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। इस मौके पर बॉलीवुड की कई हस्तियां बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं।
पारंपरिक अंदाज में पहुंचे सितारे
पूजन में वरुण धवन, कार्तिक आर्यन, टाइगर श्रॉफ, तृप्ति डिमरी और आयुष्मान खुराना समेत कई कलाकार शामिल हुए। सभी सितारे पारंपरिक भारतीय परिधानों में नजर आए और भगवान गणेश के सामने माथा टेककर पूजा-अर्चना की।
कार्तिक आर्यन हल्के नीले रंग के कुर्ते में पहुंचे, जबकि टाइगर श्रॉफ सफेद कुर्ता-पायजामा पहने नजर आए। वरुण धवन ने भी पारंपरिक परिधान में बप्पा की पूजा की।
जैकी श्रॉफ ने बांटा प्रसाद
इस दौरान अभिनेता जैकी श्रॉफ भी टी-सीरीज कार्यालय पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद फोटोग्राफर्स और लोगों को प्रसाद बांटा। उनका यह अंदाज कैमरे में कैद हुआ।
सनी लियोनी पति के साथ पहुंचीं
अभिनेत्री सनी लियोनी अपने पति डेनियल वेबर के साथ पूजा में शामिल हुईं। सनी पारंपरिक साड़ी में नजर आईं, जबकि डेनियल कुर्ता-पायजामा पहने हुए थे।
इसके अलावा तृप्ति डिमरी, नेहा शर्मा, रकुल प्रीत सिंह और पलक तिवारी भी गणपति दर्शन के लिए पहुंचीं।
आयुष्मान खुराना पत्नी के साथ पहुंचे
अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप के साथ टी-सीरीज ऑफिस पहुंचे। दोनों पारंपरिक परिधानों में नजर आए और गणपति पूजा में शामिल हुए।
‘हनुमान अंश’ फेम शोभिनव सत्य ने भी किए दर्शन
फिल्म ‘हनुमान अंश’ में नीम करोली बाबा की भूमिका निभाने वाले अभिनेता शोभिनव सत्य भी गणपति दर्शन के लिए पहुंचे। वे बेहद सादे अंदाज में कुर्ता पहने और कंधे पर बैग टांगे नजर आए। उन्होंने हाथ जोड़कर वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया।
हर साल होती है गणपति पूजा
टी-सीरीज के मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार हर साल गणेश चतुर्थी के अवसर पर मुंबई स्थित कार्यालय में गणपति स्थापना करते हैं। इस दौरान फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार, निर्माता, निर्देशक और गायक पूजा में शामिल होने पहुंचते हैं।
हमारे मठ
RNI NO. HARHIN/2023/90591




