Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
bikaner

बीकानेर में 14 मई से सामान्य होगी पेयजल आपूर्ति

10 मई को खत्म होगी नहरबंदी, जलदाय विभाग ने जारी किया स्पष्टीकरण

बीकानेर में इंदिरा गांधी नहर की नहरबंदी को लेकर लोगों की चिंता के बीच जलदाय विभाग ने राहतभरी जानकारी दी है। विभाग के अनुसार 10 मई को नहरबंदी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समाप्त हो जाएगी और 14 मई से शहर में सामान्य पेयजल आपूर्ति शुरू हो जाएगी।

10 मई तक जारी रहेगी नहरबंदी

राजेश पुनिया ने बताया कि इंदिरा गांधी नहर में रखरखाव कार्य के चलते की गई नहरबंदी 10 मई 2026 को समाप्त हो जाएगी। इसके बाद 14 या 15 मई तक बीकानेर जिले के सभी क्षेत्रों में नहरी पानी पहुंचने की संभावना है।

फिलहाल पानी का पर्याप्त स्टोरेज

जलदाय विभाग के अनुसार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए फिलहाल पर्याप्त मात्रा में पेयजल का भंडारण किया गया है। इसी कारण नहरबंदी के दौरान भी पानी की सप्लाई सुचारु रूप से जारी है।

समय पर जारी रहेगी जल सप्लाई

विभाग ने कहा है कि आगामी आदेश तक वर्तमान समयांतराल के अनुसार ही पेयजल वितरण किया जाएगा। विभाग लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है ताकि आमजन को पानी की परेशानी का सामना न करना पड़े।

नहरबंदी बढ़ने की थी आशंका

दरअसल पंजाब क्षेत्र में समय पर काम पूरा नहीं होने के कारण नहरबंदी की अवधि बढ़ने की आशंका जताई जा रही थी। इससे बीकानेर में पेयजल संकट की चिंता बढ़ गई थी।

हालांकि अब जलदाय विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि नहरबंदी समय पर खत्म होगी और तीन दिन बाद पानी बीकानेर के जलाशयों तक पहुंच जाएगा।

शुरुआती दिनों में गंदला आ सकता है पानी

विभाग ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि 14 मई से मिलने वाला पानी पूरी तरह साफ होगा या उसमें मिट्टी का बहाव रहेगा। आमतौर पर नहरबंदी के बाद शुरुआती एक-दो दिन पानी गंदला आने की संभावना रहती है।

#BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan #HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!