Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
बीकानेर

बीकानेर में घर से भारी मात्रा में नशे की दवाइयां बरामद

मेडिकल स्टोर से जुड़े युवक को हिरासत में लिया, एक आरोपी फरार

राजस्थान के बीकानेर में पुलिस ने एक घर पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में नशे की गोलियां और प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान एक युवक को हिरासत में लिया गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई

यह कार्रवाई एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में गंगाशहर थाना पुलिस ने ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत की। पुलिस को सूचना मिली थी कि घड़सीर रोड स्थित एक किराए के मकान में अवैध दवाइयों का स्टॉक रखा गया है।

22 हजार कैप्सूल और गोलियां बरामद

थानाधिकारी परमेश्वर सुथार ने बताया कि मकान से करीब 22 हजार गोलियां और कैप्सूल बरामद किए गए हैं। इनमें प्रीगेब्लिन और टैपेंटाडोल फॉर्मूला की दवाइयां शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार ये दवाइयां सामान्य तौर पर दर्द निवारक और इमरजेंसी दवा के रूप में इस्तेमाल होती हैं, लेकिन लगातार सेवन करने पर इनकी लत लग सकती है।

किराए पर रह रहे थे दोनों युवक

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मकान मालिक का इन दवाइयों से कोई संबंध नहीं है। मकान का एक हिस्सा दो युवकों को किराए पर दिया गया था, जहां से यह अवैध स्टॉक मिला।

पुलिस ने मौके से विपिन नामक युवक को हिरासत में लिया है, जबकि अभिषेक नाम का दूसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है।

मेडिकल स्टोर पर काम कर चुका है आरोपी

जांच में पता चला है कि आरोपियों में से एक युवक पहले एक मेडिकल स्टोर पर काम कर चुका है। फिलहाल वह अलग-अलग मेडिकल स्टोर्स के जरिए इन दवाइयों की सप्लाई करने का काम कर रहा था।

ड्रग इंस्पेक्टर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!