बीकानेर में हथियार सप्लाई गैंग के 4 तस्कर गिरफ्तार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक पिस्टल बरामद; अवैध हथियार नेटवर्क की कड़ियां खंगालने में जुटी टीम

Bikaner में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल बरामद की है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से अवैध हथियारों की सप्लाई में सक्रिय थे।
लॉरेंस गैंग कनेक्शन के बाद तेज हुई कार्रवाई
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बदमाश दुर्गेश सोनी की गिरफ्तारी के बाद बीकानेर पुलिस ने हथियार सप्लाई नेटवर्क पर शिकंजा कसना शुरू किया। इसी कड़ी में Bichhwal Police Station पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विकास बिश्नोई और किशन सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया। दोनों पर अवैध हथियार सप्लाई करने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले भी कई बदमाशों को हथियार उपलब्ध करा चुके हैं। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पूछताछ में खुलीं नेटवर्क की अन्य कड़ियां
विकास बिश्नोई और किशन सिंह से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े सत्तार खान उर्फ अब्दुल और महबूब उर्फ मोनू की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, सत्तार और महबूब के खिलाफ अलग-अलग थानों में छह-छह मामले दर्ज हैं। दोनों लंबे समय से अवैध हथियारों की सप्लाई में लिप्त रहे हैं।
अब और गिरफ्तारियां संभव
पुलिस का कहना है कि चारों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
SP बोले- पहले भी सौ-सौ हथियार जब्त किए
Mridul Kachhawa ने कहा कि जिले में नशे और अवैध हथियारों की सप्लाई करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। पुलिस पहले भी कई मामलों में बड़ी संख्या में हथियार जब्त कर चुकी है। कई बार अभियान के दौरान सौ-सौ हथियार तक बरामद किए गए हैं।
#HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali #BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan




