Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
Uncategorized

जसरासर बस स्टैंड पर बूंदाबांदी से जलभराव, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

कीचड़ और पानी के बीच बस का इंतजार, महिलाओं व विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा दिक्कत

जसरासर | जसरासर तहसील क्षेत्र के बस स्टैंड पर हल्की बूंदाबांदी के बाद जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे यात्रियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टैंड परिसर में पानी भरने से यात्रियों को कीचड़ और गंदे पानी के बीच खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ा।

जलभराव के कारण बस स्टैंड पर यात्री असुविधा से जूझते नजर आए। खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी। कीचड़ और पानी के कारण न केवल खड़े रहने में दिक्कत हुई, बल्कि बसों में चढ़ने-उतरने में भी लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि बस स्टैंड पर जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से हर बार बारिश में यही स्थिति बन जाती है। हल्की बूंदाबांदी में ही बस स्टैंड पर पानी भर जाता है, जबकि तेज बारिश होने पर पूरा परिसर जलमग्न हो जाता है।

स्थानीय निवासी राधेश्याम, नंदकिशोर और मुरारी ने बताया कि बस स्टैंड पर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। बारिश के दौरान वाहनों के आवागमन में भी बाधा आती है, जिससे यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय व्यापारियों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है।

यात्रियों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बस स्टैंड पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था कर स्थायी समाधान किया जाए, ताकि हर बारिश में यात्रियों को इस समस्या से जूझना न पड़े।

#HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali #BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!