Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
bathinda

बठिंडा जिला बार एसोसिएशन चुनाव: पहली बार महिलाओं के लिए 2 सीटें आरक्षित, 6 प्रमुख पदों के लिए 15 उम्मीदवार मैदान में

11 सितंबर को होगा मतदान; 29 अगस्त को नामांकन की जांच, 31 अगस्त तक नाम वापसी और 1 सितंबर को जारी होगी उम्मीदवारों की अंतिम सूची

बठिंडा। जिला बार एसोसिएशन बठिंडा के 11 सितंबर को होने वाले चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों और बार काउंसिल के दिशानिर्देशों के तहत इस बार महिला वकीलों की भागीदारी बढ़ाने के लिए आरक्षण व्यवस्था लागू की गई है। बार एसोसिएशन के इतिहास में पहली बार महिलाओं के लिए दो पद आरक्षित किए गए हैं।

इस बार एसोसिएशन के 6 प्रमुख पदों के लिए चुनाव होना है। इनमें प्रधान, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और ट्रैजरर/कैशियर के पद शामिल हैं। उपाध्यक्ष पद पर इस बार दो पदों के लिए चुनाव होगा, जिसमें एक सामान्य और दूसरा महिला वकील के लिए आरक्षित है। इसके अलावा संयुक्त सचिव का पद भी इस बार महिला वकीलों के लिए आरक्षित किया गया है।

इन 6 पदों के लिए कुल 15 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

प्रधान पद के लिए 4 उम्मीदवार

प्रधान पद के लिए गुरइकबाल चहल, राकेश गुप्ता, सुखपाल ढिल्लों और गुरमिंदर सिंह भुल्लर ने नामांकन दाखिल किया है।

उपाध्यक्ष पद पर 5 उम्मीदवार

उपाध्यक्ष के सामान्य पद के लिए मनदीप सिंह ढिल्लों और हुशनिंदर पाल सिंह सिद्धू मैदान में हैं। वहीं महिला आरक्षित उपाध्यक्ष पद के लिए शगनदीप कौर सिद्धू, किरणपाल कौर और बलजीत कौर ने नामांकन दाखिल किया है।

सचिव पद के लिए दो प्रत्याशी

सचिव पद के लिए सुशांत शर्मा और गुरजोत सिद्धू के बीच मुकाबला होगा।

संयुक्त सचिव पद महिला आरक्षित

संयुक्त सचिव पद इस बार महिला वकीलों के लिए आरक्षित किया गया है। इस पद के लिए सुखवीर कौर और अमनदीप कौर सिद्धू ने नामांकन दाखिल किया है।

ट्रैजरर/कैशियर पद पर भी दो उम्मीदवार

ट्रैजरर/कैशियर पद के लिए अर्शदीप शर्मा और बेअंत कौर चुनाव मैदान में हैं।

पहली बार महिलाओं के लिए दो पद आरक्षित

बार चुनाव के इतिहास में पहली बार महिलाओं के लिए दो सीटें आरक्षित की गई हैं। इनमें उपाध्यक्ष का एक नया पद सृजित किया गया है, जिसे महिला वकील के लिए आरक्षित रखा गया है। वहीं संयुक्त सचिव का पद, जो पहले सामान्य श्रेणी में था, इस बार महिला वकीलों के लिए आरक्षित किया गया है।

यह व्यवस्था बार एसोसिएशन में महिला अधिवक्ताओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से लागू की गई है।

29 अगस्त को होगी नामांकन की जांच

चुनावी कार्यक्रम के अनुसार 29 अगस्त को सभी नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी यानी जांच की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों को 31 अगस्त तक नामांकन वापस लेने का अवसर मिलेगा।

1 सितंबर को उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 11 सितंबर को मतदान होगा।

चुनाव अधिकारी (आरओ) कंवलजीत सिंह कुटी के अनुसार चुनाव प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के तहत आगे बढ़ाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!