Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
Uncategorized

झारखंड सरकार का रुख स्पष्ट: बातचीत सिर्फ छात्रों से होगी, 14वीं JPSC रद्द करने की मांग पर आंदोलन जारी

14वीं JPSC रद्द करने की मांग पर आंदोलन जारी

रांची | हमारे मठ

झारखंड में 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार 14वें दिन भी जारी है। पिछले तीन दिनों से सरकार और आंदोलनकारी छात्रों के बीच वार्ता की कोशिशें चल रही हैं, लेकिन अब तक कोई अंतिम समाधान नहीं निकल पाया है।राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि बातचीत केवल छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से ही की जाएगी। सरकार ने प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल में पूर्व महाधिवक्ता के शामिल होने पर आपत्ति जताई है और कहा है कि वार्ता सिर्फ छात्र प्रतिनिधियों के साथ होगी।इधर, आंदोलन के दौरान अनशन पर बैठे एक छात्र की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।वहीं, रांची में जारी छात्र आंदोलन को लेकर झारखंड विधानसभा में भी राजनीतिक हलचल देखने को मिली। बीजेपी ने इस मुद्दे को लेकर सदन में हंगामा किया और सरकार से छात्रों की मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग की।सरकार और छात्रों के बीच बातचीत के नतीजे पर अब सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!