punjab

अमृतसर में AAP की महिला सरपंच से दिनदहाड़े बालियां छीनीं

घर से बाहर बुलाकर दो बदमाशों ने की झपटमारी; पीछा करने के दौरान सरपंच सड़क पर गिरीं, CCTV में कैद हुई वारदात

अमृतसर। जिले के गांव सैदोलाहल में दिनदहाड़े झपटमारी का मामला सामने आया है। बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने आम आदमी पार्टी की मौजूदा महिला सरपंच अमरजीत कौर के कानों से सोने की बालियां झपट लीं। वारदात घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

पता पूछने के बहाने बुलाया बाहर

पीड़िता के मुताबिक, वह घर के अंदर थीं और उनकी पोती बाहर एक्टिवा साफ कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक घर के बाहर पहुंचे और पोती से सरपंच को बाहर बुलाने के लिए कहा।

अमरजीत कौर के बाहर आने पर एक युवक बाइक पर बैठा रहा, जबकि दूसरा उनसे किसी का घर पूछने और मुर्गियों के बारे में बातचीत करने लगा। इसी दौरान आरोपी ने अचानक झपट्टा मारकर उनके दोनों कानों से सोने की बालियां खींच लीं।

बदमाशों को पकड़ने की कोशिश में गिरीं

बालियां छीने जाने के बाद अमरजीत कौर ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान धक्का-मुक्की में वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर गईं। इसके बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए।

CCTV फुटेज से जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के बयान के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR नंबर 113 दर्ज की गई है।

पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों के हुलिए और मोटरसाइकिल की पहचान करने का प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों और पीड़िता ने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने तथा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!