Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
gwalior

ग्वालियर में 11 पेट्रोल पंपों पर ‘शक्ति दीदी’ के लिए 17 पद, 127 महिलाएं पहले से संभाल रहीं जिम्मेदारी

ग्वालियर में 11 पेट्रोल पंपों पर शक्ति दीदी की भर्ती, 17 महिलाओं के लिए रोजगार का अवसर

महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया ‘शक्ति दीदी’ नवाचार ग्वालियर में रोजगार का माध्यम बनता जा रहा है। पहल के तहत महिलाओं को पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलीवरी वर्कर के रूप में काम करने का अवसर मिल रहा है।

अब जिले के 11 प्रमुख पेट्रोल पंपों पर 17 महिलाओं की आवश्यकता सामने आई है। इच्छुक महिलाएं कार्यदिवस के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग अथवा खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के कार्यालय में संपर्क कर आवेदन प्रक्रिया में शामिल हो सकती हैं।

जिले में 127 महिलाएं कर रहीं काम

जानकारी के अनुसार, ग्वालियर जिले में अब तक 127 महिलाएं ‘शक्ति दीदी’ के रूप में पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलीवरी वर्कर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

यह पहल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप कलेक्टर रुचिका चौहान द्वारा शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और समाज में सम्मानजनक पहचान दिलाना है।

सहायक जिला आपूर्ति अधिकारी सौरभ जैन के अनुसार, इस पहल से महिलाओं को रोजगार मिलने के साथ उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में भी मदद मिल रही है।

इन पेट्रोल पंपों पर निकले अवसर

उपलब्ध जानकारी के अनुसार महिलाओं के लिए इन स्थानों पर फ्यूल डिलीवरी वर्कर के अवसर बताए गए हैं:

  • हुरावली – एचपीसीएल सर्विस सेंटर
  • सिरोल रोड – मेम्बर एनर्जी सेंटर
  • बड़ागांव – कामतानाथ फिलिंग स्टेशन
  • डीबी सिटी के सामने – सांई हरीलीला पेट्रोल पंप
  • शहीद गेट, मुरार – बीपी सेल्स
  • गोले का मंदिर – इन्द्रप्रस्थ फिलिंग स्टेशन
  • कम्पू – सुविधा फ्यूल्स
  • फूलबाग – सेठ रठीलाल बेचारदास
  • दीनदयालनगर के सामने – शीला संस
  • रायरू – इन्द्रा ऑटो एवं सुरेन्द्र ऑटो

आवेदन के लिए कहां करें संपर्क?

इच्छुक और जरूरतमंद महिलाएं कलेक्ट्रेट परिसर स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग या खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के कार्यालय में कार्यदिवस के दौरान संपर्क कर सकती हैं और उपलब्ध पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया की जानकारी ले सकती हैं।

हमारे मठ
हम बोलते हैं सच, बिना डर
RNI NO. HARHIN/2023/90591

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!