उज्जैन

वेदमूर्ति पंडित उमाशंकर भट्ट को भैरवलाल पंड्या स्मृति सम्मान

पंड्या परिवार भागसीपुरा की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में अभिनंदन पत्र, शाल और फल भेंट कर किया सम्मान

उज्जैन। पंड्या परिवार भागसीपुरा की ओर से कोटिलिंगेश्वर महादेव औदिच्य समाज धर्मशाला, अब्दालपुरा के अध्यक्ष वेदमूर्ति पंडित उमाशंकर भट्ट को वेदमूर्ति पंडित भैरवलाल पंड्या स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में डॉ. राजेश पंड्या ने अभिनंदन पत्र, शाल और फल भेंट कर पंडित उमाशंकर भट्ट का सम्मान किया।

समाज के पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में अखिल भारतीय औदिच्य महासभा के अध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, प्रेमचंद सृजन पीठ के अध्यक्ष मुकेश जोशी, युवा अध्यक्ष चेतन अवस्थी और औदिच्य समाज वरिष्ठ जन समिति के अध्यक्ष महेश ज्ञानी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ओमप्रकाश पंड्या, उद्धव जोशी, द्वारकेश पंड्या और कुणाल पंड्या सहित अन्य समाजजन भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!