Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
पंचकूला

पंचकूला में गूंजा ‘लिपस्टिक’ सॉन्ग

भोजपुरी सिंगर और सांसद मनोज तिवारी ने पूर्वांचली समाज को किया संबोधित

हरियाणा के पंचकूला में भाजपा सांसद और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने पूर्वांचली समाज के कार्यक्रम में अपने चर्चित गीत ‘तू लगावेलू जब लिपिस्टिक’ समेत कई भोजपुरी गाने सुनाकर माहौल बना दिया।

वे भाजपा मेयर प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां उन्होंने करीब 20 मिनट तक लोगों को संबोधित किया और चार भोजपुरी गीत प्रस्तुत किए।

“प्यार का तोहफा लेकर आए हैं”

कार्यक्रम के दौरान मनोज तिवारी ने कहा कि सांसद कार्तिकेय शर्मा ने उनसे रास्ते में कई मुद्दों पर बोलने को कहा था, लेकिन वे राजनीति से ज्यादा प्यार और अपनापन लेकर आए हैं।

उन्होंने मंच से कहा,

“हम बोलने थोड़े ही आए हैं, हम तो बस यही कहने आए हैं कि बड़ी दूर से आए हैं, प्यार का तोहफा लाए हैं।”

कांग्रेस पर साधा निशाना

अपने संबोधन में तिवारी ने कांग्रेस पर पूर्वांचल के लोगों के खिलाफ माहौल बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भी भ्रम फैलाया गया था कि भाजपा लोगों का खान-पान छीन लेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा किसी का खाना या संस्कृति नहीं छीनती और हर नागरिक का सम्मान करती है।

“पूर्वांचलियों को भगाना चाहती थी कांग्रेस”

मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासित राज्यों में यूपी और बिहार के लोगों को बाहर निकालने की बातें होती थीं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने पंचकूला में पूर्वांचली समाज के लिए छठ घाट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराईं।

वार्ड-10 प्रत्याशी का मंच से परिचय

कार्यक्रम के दौरान तिवारी ने वार्ड-10 के भाजपा प्रत्याशी शेखर पांडे से मंच पर बातचीत की। पांडे ने खुद को बिहार के मोतिहारी का निवासी बताया।

इस पर तिवारी ने कहा कि यही भाजपा की पहचान है, जहां बिहार से आए व्यक्ति को भी हरियाणा में चुनाव लड़ने का मौका मिलता है। उन्होंने इसे “सबका साथ, सबका विकास” की मिसाल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!