Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
haryana

भिवानी में बच्चे पर बंदर का हमला, पैर पर काटा

कटिंग करवा कर घर लौट रहा था बच्चा

भिवानी के पालुवास मोड़ के पास स्थित बैंक कॉलोनी में एक 9 वर्षीय बच्चे पर बंदर ने हमला कर दिया। घायल बच्चे को उपचार के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया।

परिजनों के अनुसार बच्चा नाई की दुकान से कटिंग करवाकर घर लौट रहा था, तभी गली में बंदर ने उस पर हमला कर दिया।

पैर पर काटा, आसपास इकट्ठा हुए कई बंदर

बैंक कॉलोनी निवासी सरोज बाला ने बताया कि उनका बेटा लक्ष्य चौथी कक्षा में पढ़ता है। जब वह दुकान से वापस घर आ रहा था, तभी एक बंदर ने उसके पैर पर काट लिया।

एक बंदर के हमला करने के बाद आसपास के कई बंदर भी वहां इकट्ठा हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

लोगों ने मौके पर पहुंचकर बचाया

बंदर के हमला करने पर बच्चा जोर-जोर से चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चे को बंदरों से छुड़वाया।

इसके बाद घायल बच्चे को तुरंत नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज किया गया।

प्रशासन से बंदरों को पकड़ने की मांग

परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में बढ़ रहे बंदरों को पकड़ा जाए। लोगों का कहना है कि बैंक कॉलोनी में बंदरों की संख्या काफी बढ़ चुकी है, जिससे बच्चों और लोगों की सुरक्षा को खतरा बना रहता है।

#Bhiwani #MonkeyAttack #Haryana #ChildInjured #CivilHospital #BreakingNews #BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan #HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!