
सिरसा जिले के रानियां विधानसभा क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अबोली गांव के पास सड़क किनारे खड़ा पेड़ अचानक चलती बाइक पर गिर गया, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 11:30 बजे हुआ। बाइक सवार रानियां से सिरसा की ओर जा रहा था, तभी अचानक पेड़ उसके ऊपर गिर पड़ा।
खेत में लगाई आग से जल रहा था पेड़
बताया जा रहा है कि बीती रात सड़क किनारे खेतों में किसी किसान द्वारा लगाई गई आग के कारण पेड़ जल रहा था। आग की वजह से पेड़ कमजोर हो गया और सुबह अचानक सड़क पर गिर पड़ा।
पेड़ गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बन गई।
घायल की हालत गंभीर
राहगीरों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी और घायल युवक को सिरसा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।
घायल युवक की पहचान ऐलनाबाद के अमृतसर कलां निवासी के रूप में हुई है। उसकी बाइक का नंबर HR 51 AA 5068 बताया गया है।
वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची
हादसे की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने और मामले की जांच शुरू कर दी है।
#Rania #Sirsa #RoadAccident #TreeFall #Haryana #BreakingNews #BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan #HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali




