Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
haryana

सोनीपत निगम चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां बूथों पर रवाना

बिट्स कॉलेज मोहाना से बांटी गई चुनाव सामग्री

सोनीपत नगर निगम चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार को मोहाना स्थित बिट्स कॉलेज से अलग-अलग मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री के साथ रवाना किया गया। पोलिंग पार्टियां अब अपने-अपने बूथों पर पहुंचना शुरू हो गई हैं।

कॉलेज परिसर में कर्मचारियों को चुनाव संबंधी जरूरी दिशा-निर्देश देने के बाद मतदान सामग्री वितरित की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ करवाया जाएगा।

264 मतदान केंद्र बनाए गए

नगर निगम चुनाव के लिए कुल 264 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 15 बूथ संवेदनशील और 2 बूथ अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं, जहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

मेयर पद के लिए 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जबकि 22 वार्डों में 89 पार्षद उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

करीब 3 लाख मतदाता करेंगे मतदान

10 मई को होने वाले मतदान में कुल 2 लाख 96 हजार 108 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1 लाख 53 हजार 411 पुरुष, 1 लाख 42 हजार 690 महिला और अन्य श्रेणी के 7 मतदाता शामिल हैं।

जिला प्रशासन लगातार लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील कर रहा है।

स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र भी तैयार

मोहाना स्थित बिट्स कॉलेज में ही स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र बनाया गया है। मतदान के बाद सभी ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच यहीं रखा जाएगा।

13 मई को इसी केंद्र पर मतगणना करवाई जाएगी। प्रशासन द्वारा चुनाव प्रक्रिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

मतदान केंद्रों पर रहेंगी सभी सुविधाएं

प्रशासन ने दावा किया है कि सभी मतदान केंद्रों पर पीने के पानी, एम्बुलेंस, डॉक्टर और टेंट जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

इसके अलावा मतदान केंद्रों का लाइव टेलीकास्ट निर्वाचन आयोग हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट पर किया जाएगा।

मोबाइल फोन और टेंट लगाने पर रोक

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन ले जाने और फोटो खींचने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

साथ ही मतदान केंद्र के 200 मीटर दायरे में किसी भी राजनीतिक दल या उम्मीदवार को टेंट लगाने की अनुमति नहीं होगी।

सुरक्षा के लिए 1500 पुलिसकर्मी तैनात

नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुलिस विभाग ने भी व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। चुनाव ड्यूटी में 4 डीसीपी, 8 एसीपी, 30 इंस्पेक्टर और करीब 1500 पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

इसके अलावा शहर और आसपास के क्षेत्रों में 18 पुलिस नाके लगाए गए हैं तथा एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

कांग्रेस और बीजेपी में सीधा मुकाबला

सोनीपत नगर निगम चुनाव में इस बार कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। दोनों दलों ने चुनाव प्रचार के दौरान एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगाए।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार नगर निगम क्षेत्र में करीब 75 हजार पंजाबी वोटर चुनाव में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

#Sonipat #MunicipalElection #BITSCollege #Haryana #Voting #Election2026 #BJP #Congress #BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan #HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!