Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
देश

जयपुर में तेज बारिश, सड़कों पर पानी भरा

जयपुर में तेज बारिश, सड़कों पर पानी भरा

तूंगा में 19 MM, रामपुरा डाबरी में 16 MM बारिश; कई जगह वॉटर लॉगिंग, आज येलो अलर्ट

जयपुर। राजधानी जयपुर में शनिवार सुबह से कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण सिरसी रोड, वैशाली नगर, सांगानेर, गोपालपुरा और कालवाड़ समेत कई इलाकों की सड़कों पर पानी भर गया। जलभराव के कारण वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रशासन ने जलभराव वाले स्थानों पर मडपंप लगाकर पानी निकालने का काम शुरू किया। ड्रेनेज पॉइंट पर कचरा जमा होने और पानी की निकासी बाधित होने से कई जगह वॉटर लॉगिंग की स्थिति बनी।

तूंगा में सबसे ज्यादा 19 MM बारिश

ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है। सबसे ज्यादा बारिश आगरा रोड पर बस्सी के पास तूंगा में 19 MM दर्ज की गई।

अन्य इलाकों में बारिश का आंकड़ा:

  • रामपुरा डाबरी: 16 MM
  • जयपुर कलेक्ट्रेट: 12 MM
  • शाहपुरा: 6 MM
  • आंधी: 5 MM
  • बस्सी: 5 MM
  • कोटखावदा: 4 MM
  • आमेर: 2 MM
  • चौमूं: 2 MM
  • जालसू: 2 MM
  • जमवारामगढ़: 2 MM

न्यू गेट पर मडपंप से निकाला पानी

शहर में बारिश के बाद न्यू गेट के पास सड़क किनारे पानी जमा हो गया। प्रशासन की टीम ने यहां मडपंप लगाकर पानी की निकासी कराई। ड्रेनेज एंट्री पॉइंट पर कचरा जमा होने को भी जलभराव की एक वजह बताया गया है।

12 अगस्त तक बारिश का दौर

मौसम विभाग ने जयपुर में 12 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। आज जयपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। शहर में सुबह से घने बादल छाए रहे और हल्की हवाओं के साथ कई इलाकों में फुहारें पड़ती रहीं।

तापमान गिरा, उमस से राहत

लगातार बारिश के कारण जयपुर के तापमान में भी गिरावट आई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश और बादलों के कारण लोगों को उमस से राहत मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!