Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
Uncategorized

अब छोटे व्यापारी भी AI से बढ़ा सकेंगे कारोबार

अब छोटे व्यापारी भी AI से बढ़ा सकेंगे कारोबार

समय और पैसा दोनों बचेंगे; कस्टमर सर्विस, मार्केटिंग और बिक्री बढ़ाने में मददगार साबित हो सकती है तकनीक

जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को राजस्थान के छोटे और मध्यम कारोबार से जोड़ने की पहल शुरू हो गई है। जयपुर में आयोजित ‘एआई व्यापारम् 2026’ कार्यक्रम में व्यापारियों और उद्यमियों को बताया गया कि AI सिर्फ बड़ी टेक कंपनियों के लिए नहीं है, बल्कि छोटे कारोबारी भी इसका इस्तेमाल रोजमर्रा के काम आसान करने और कारोबार बढ़ाने के लिए कर सकते हैं।

एमआई रोड स्थित राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने AI के व्यावहारिक इस्तेमाल पर चर्चा की। इसमें कस्टमर सर्विस, मार्केटिंग, डेटा एनालिसिस, खर्च कम करने, काम की रफ्तार बढ़ाने और बिजनेस एक्सपेंशन जैसे क्षेत्रों में AI की भूमिका समझाई गई।

राजस्थान AI समिट के बाद व्यापार पर फोकस

‘एआई व्यापारम् 2026’ की शुरुआत 31 मई को जयपुर में हुए राजस्थान AI समिट 2026 के बाद की गई। पहले कार्यक्रम में AI और भविष्य की तकनीक पर चर्चा हुई थी। अब इसी पहल को व्यापार से जोड़ते हुए कारोबारियों को उनके रोजमर्रा के काम में AI के इस्तेमाल के तरीके बताए जा रहे हैं।

छोटे कारोबार में ऐसे काम आएगा AI

विशेषज्ञों के मुताबिक, कारोबारी AI की मदद से ग्राहकों की जरूरतों को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं। इसके अलावा मार्केटिंग कंटेंट तैयार करने, बिक्री के आंकड़ों का विश्लेषण करने, ग्राहकों के सवालों के जवाब देने और कई दोहराए जाने वाले कामों को ऑटोमेट करने में भी AI का इस्तेमाल किया जा सकता है।

इससे कारोबारियों का समय और परिचालन खर्च कम हो सकता है और वे अपने मुख्य व्यवसाय पर ज्यादा ध्यान दे सकते हैं।

पारंपरिक अनुभव के साथ नई तकनीक

कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने कहा कि AI को पारंपरिक व्यापारिक अनुभव के विकल्प के रूप में नहीं, बल्कि एक उपयोगी टूल के रूप में इस्तेमाल किया जाना चाहिए। कारोबारी अपने अनुभव को AI की विश्लेषण क्षमता के साथ जोड़कर कारोबार को अधिक प्रतिस्पर्धी बना सकते हैं।

व्यापार मंडलों के प्रतिनिधि भी शामिल

कार्यक्रम में जयपुर और राजस्थान के विभिन्न व्यापारिक संगठनों से जुड़े व्यापारी, उद्यमी और पदाधिकारी शामिल हुए। जयपुर व्यापार मंडल और राजस्थान दुकानदार महासंघ के प्रतिनिधियों ने भी AI के इस्तेमाल पर चर्चा में भाग लिया। जयपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष गोयल और महामंत्री सुरेश सैनी सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

AI को लेकर झिझक दूर करने पर जोर

आयोजकों के मुताबिक, कई छोटे व्यापारियों के लिए AI अभी नई और जटिल तकनीक है। इस पहल का उद्देश्य उनकी झिझक दूर करना और उन्हें यह समझाना है कि AI को बिना बड़े तकनीकी निवेश के भी रोजमर्रा के कारोबार में उपयोग किया जा सकता है।

यह पहल राइट कोड सोसाइटी के अध्यक्ष गौरव शर्मा और महासचिव अजीत कौशिक के नेतृत्व में की गई। मार्कनप्रे के सीईओ विक्रम जैन और जीएम ऑपरेशन्स विनीत जोशी ने भी इसमें सहयोग किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!