Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
देश

नशा तस्करी की सप्लाई चेन पर पुलिस का शिकंजा, हेरोइन मामले में फरार मुख्य तस्कर गिरफ्तार

नशा तस्करी की सप्लाई चेन पर पुलिस का शिकंजा, हेरोइन मामले में फरार मुख्य तस्कर गिरफ्तार

डबवाली, 10 अगस्त। नशा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ कालांवाली की टीम ने 5.870 ग्राम हेरोइन तस्करी के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी इंद्रजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर के निर्देशन में सीआईए स्टाफ कालांवाली प्रभारी पीएसआई सतपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 15 जून 2026 को पुलिस टीम गांव कालांवाली क्षेत्र में गश्त एवं जांच के दौरान एक कार सवार आरोपी चरणजीत सिंह को 5.870 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। इस संबंध में थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ के दौरान चरणजीत सिंह से मिली जानकारी के आधार पर जांच को आगे बढ़ाते हुए नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश शुरू की गई। इसी कड़ी में सीआईए टीम ने मामले के मुख्य तस्कर बताए जा रहे आरोपी इंद्रजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश कर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध नशा कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। डबवाली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि क्षेत्र को नशामुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें तथा नशा तस्करी या इससे जुड़े लोगों के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर मानस पोर्टल, हेल्पलाइन नंबर 1933, डबवाली पुलिस के मोबाइल नंबर 9138999748, डायल 112 अथवा नजदीकी थाना या पुलिस चौकी में सूचना दें। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशे के खिलाफ सामूहिक प्रयासों को मजबूत करते हुए संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी समय पर पुलिस तक पहुंचाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!