Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
देश

अवैध सट्टा कारोबार पर डबवाली पुलिस का बड़ा प्रहार, दो आरोपी 4,225 रुपये सहित गिरफ्तार

दो आरोपी 4,225 रुपये सहित गिरफ्तार

डबवाली, 10 अगस्त। पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर आईपीएस के मार्गदर्शन में डबवाली पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी गोल बाजार और चौकी कालांवाली की पुलिस टीमों ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए सट्टा खाईवाली के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 4,225 रुपये की सट्टा राशि बरामद की गई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौकी गोल बाजार प्रभारी उपनिरीक्षक सत्यनारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मंडी डबवाली में एक दुकान पर दबिश दी। पुलिस के मुताबिक मौके पर एक व्यक्ति सट्टा खाईवाली करता हुआ पाया गया, जिसे पुलिस टीम ने मौके पर काबू कर लिया। आरोपी की पहचान अमृतपाल सिंह के रूप में हुई है और उसके कब्जे से 2,460 रुपये की सट्टा राशि बरामद की गई। इस संबंध में थाना शहर डबवाली में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी प्रकार चौकी कालांवाली प्रभारी उपनिरीक्षक चन्दन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मंडी कालांवाली में कार्रवाई करते हुए सरेआम सट्टा खाईवाली करने के आरोप में एक व्यक्ति को काबू किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1,765 रुपये नकद बरामद किए। आरोपी की पहचान जगमोहन सिंह के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना कालांवाली में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि अवैध सट्टा कारोबार और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। डबवाली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति सट्टा खाईवाली या किसी अन्य अवैध गतिविधि में संलिप्त पाया जाता है तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना, पुलिस चौकी या डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!