Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
Uncategorized

हिसार के जीवन कुंडू हत्याकांड में 3 हमलावर गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश में 10 टीमें सक्रिय; LOC जारी

फरार आरोपियों की तलाश में 10 टीमें सक्रिय; LOC जारी

हिसार। सूर्या नगर में डेयरी संचालक जीवन कुंडू की हत्या के मामले में हिसार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 10 विशेष टीमों का गठन किया है, जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस के अनुसार कुछ आरोपियों के विदेश भागने की आशंका को देखते हुए सभी वांछित आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) भी जारी किया गया है, ताकि वे देश छोड़कर फरार न हो सकें। हिसार के एसपी सिद्धान्त जैन ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए पुलिस पूरी निष्पक्षता के साथ जांच कर रही है। पुलिस टीम हत्या की घटना से जुड़े सभी पहलुओं, साक्ष्यों, घटनाक्रम और हत्या के कारणों की गहराई से पड़ताल कर रही है। पुलिस का प्रयास है कि फरार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर मामले की पूरी सच्चाई सामने लाई जाए। इधर, हत्याकांड को लेकर रविवार को पूनिया खाप और मृतक के परिजनों ने सड़क पर जाम लगाकर रोष जताया था। मामले को लेकर अब 12 अगस्त को लघु सचिवालय परिसर में बड़ी महापंचायत बुलाए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस प्रशासन ने पीड़ित परिवार की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी है। पीड़ित पक्ष को व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए गनमैन उपलब्ध कराया गया है, जबकि परिवार के निवास स्थान पर भी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर हत्याकांड में उनकी भूमिका तथा अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। जांच आगे बढ़ने के साथ पुलिस फरार आरोपियों तक पहुंचने के लिए तकनीकी एवं जमीनी स्तर पर भी प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!