Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
indore

जयपुर में ध्वजारोहण के दौरान व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, राष्ट्रगीत को लेकर भी हुई चूक

बड़ी चौपड़ पर सत्ता और विपक्ष ने अलग-अलग किया ध्वजारोहण, कार्यक्रम के दौरान अचानक बिगड़ी कार्यकर्ता की तबीयत

जयपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक बड़ी चौपड़ पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता खालिद बंदूक को अचानक हार्ट अटैक आ गया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें एंबुलेंस की मदद से एसएमएस हॉस्पिटल भेजा, जहां उनका इलाज कराया गया। बड़ी चौपड़ पर स्वतंत्रता दिवस की एक अनूठी परंपरा के तहत सत्ता पक्ष और विपक्ष ने अलग-अलग दिशाओं में ध्वजारोहण किया। सत्ता पक्ष की ओर से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने तिरंगा फहराया, जबकि विपक्ष की ओर से नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान कार्यक्रम में राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान को लेकर भी चूक सामने आई। भाजपा के कार्यक्रम में वंदे मातरम् का मूल स्वरूप नहीं बजाया गया, जिसके बाद मदन राठौड़ ने मंच से माफी मांगी। वहीं विपक्ष के कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगीत की जगह राष्ट्रगान की धुन बजने की बात सामने आई, जिसके बाद टीकाराम जूली, प्रतापसिंह खाचरियावास और कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा ने स्थिति को संभाला। जयपुर की बड़ी चौपड़ पर हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के अवसर पर सत्ता पक्ष और विपक्ष द्वारा आम जनता के बीच ध्वजारोहण करने की यह परंपरा शहर की लोकतांत्रिक विरासत और राजनीतिक सौहार्द का प्रतीक मानी जाती है। इसके अलावा जयपुर पुलिस मुख्यालय में DG संजय अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया, जबकि राजस्थान विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने तिरंगा फहराया। चौगान स्टेडियम में विद्यार्थियों ने फौजी की शहादत पर आधारित भावुक प्रस्तुति देकर लोगों को देशभक्ति के जज्बे से भर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!