Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
Dabwali

सैकड़ों कुर्बानियों के पश्चात मिला है आजादी का यह पावन पर्व: संदीप चौधरी

शहीदी चौक में तिरंगा फहराकर शहीदों को किया नमन, शहरवासियों ने देशभक्ति के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

डबवाली। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्थानीय शहीदी चौक में भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। संस्था के पंजाब राज्य अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संदीप चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर समारोह का शुभारंभ किया। तिरंगा फहराने के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के माध्यम से देश के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना व्यक्त की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संदीप चौधरी ने कहा कि आजादी का यह पावन पर्व हमें सैकड़ों वीरों की कुर्बानियों के पश्चात प्राप्त हुआ है, इसलिए प्रत्येक भारतीय को स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास, सम्मान और देशभक्ति की भावना के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से आह्वान किया कि वे अपने निवास और प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी और सम्मान व्यक्त करें। कार्यक्रम के दौरान संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक सदस्य सौरभ गर्ग एवं कृष्ण गर्ग बीकेओ ने मुख्य अतिथि संदीप चौधरी को शॉल पहनाकर सम्मानित किया। वहीं फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं सांसद नवीन जिंदल की ओर से भेजे गए तिरंगा बैज भी कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित प्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों में वितरित किए गए। मंच संचालन पं. मोहन लाल कौशिक ने किया। संस्था के पंजाब राज्य अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संदीप चौधरी सदैव सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और समाजसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा समय-समय पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में सामाजिक एकता, सेवा भावना और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान बड़ी संख्या में शहरवासी शहीदी चौक पहुंचे और यहां स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन किया। समारोह के समापन पर उपस्थित लोगों में लड्डू वितरित किए गए। कार्यक्रम में प्रमुख उद्योगपति लाभ सिंह, राष्ट्रीय संरक्षक सदस्य शाम लाल जिंदल गंगा, प्रीतम बांसल, परमजीत कोचर, पूर्व पार्षद सुभाष मित्तल, पूर्व पार्षद शाम लाल कुक्कड़, अंकुर गर्ग, जितेंद्र गुप्ता लवली, प्रो. विजय गर्ग, अतुल गोयल मोनू, पवन गार्गी, राम गोपाल मित्तल, सोमनाथ गर्ग, टीकम जग्गा, प्रवीण मोंगा, मनोज जिंदल पोदरी, सुरेंद्र पाल धुनिका, सुरेश जिंदल पटवारी, धर्मपाल मित्तल, सुखवंत सिंह चीमा, रिटायर्ड ब्रांच मैनेजर संतोष शर्मा, इंद्र शर्मा, बाबू लाल वर्मा, डॉ. प्रेम गोयल, विनोद गर्ग, भारत भूषण निरंकारी, नागेश शर्मा, रिटायर्ड एसडीओ राकेश बांसल, भीमसेन गर्ग, चंद्र प्रकाश जैन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं शहरवासी मौजूद रहे।

प्रमुख बातें

  • शहीदी चौक में मुख्य अतिथि संदीप चौधरी ने फहराया तिरंगा।
  • स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन।
  • तिरंगा बैज वितरित कर देशभक्ति का संदेश दिया गया।
  • कार्यक्रम के समापन पर शहरवासियों में लड्डू वितरित किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!