Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
Dabwali

रानियां में SIR को लेकर राजनीतिक दलों की बैठक, 30 सितंबर तक दर्ज होंगे दावे-आपत्तियां

6 नवंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, हेल्प डेस्क नंबर 01666-297467 पर सुबह 7 से रात 9 बजे तक मिलेगी जानकारी

रानियां विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (44) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के संशोधित कार्यक्रम को लेकर सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं तहसीलदार रानियां शुभम शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन आयोग की ओर से जारी संशोधित समय-सारणी के अनुसार होने वाले विभिन्न कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। तहसीलदार ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए 1 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि निर्धारित की गई है और संशोधित कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची को लेकर दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवाने की अवधि अब 30 सितंबर 2026 तक रहेगी। इसके बाद दावों एवं आपत्तियों से संबंधित नोटिस जारी करने तथा उनके निपटारे की प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2026 तक पूरी की जाएगी और इसके बाद 6 नवंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त सुपरवाइजर और बूथ लेवल अधिकारियों को आवश्यक सहयोग दें तथा BLA-2 और BLO के बीच समय-समय पर बैठकें आयोजित करवाएं, ताकि मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित समय सीमा में पारदर्शी और त्रुटिरहित तरीके से पूरा किया जा सके। मतदाताओं को SIR से संबंधित जानकारी देने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए ERO-44 रानियां विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कार्यालय का हेल्प डेस्क नंबर 01666-297467 जारी किया गया है। हेल्प डेस्क की सेवाएं सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। प्रशासन ने राजनीतिक दलों से बूथ स्तर पर आमजन को विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया के बारे में जागरूक करने तथा लोगों के बीच मौजूद भ्रांतियों को दूर करने में सहयोग करने का आग्रह किया। बैठक में शामिल राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने SIR प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। वहीं, सिरसा में युवा वर्ग को विवाह से पहले रिश्तों, आपसी समझ और संवाद के लिए एक नई सुविधा उपलब्ध कराई गई है। राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से ‘तेरे मेरे सपने प्री मैरिटल कम्युनिकेशन सेंटर’ की शुरुआत की गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक डा. दर्शना सिंह ने बताया कि हरियाणा राज्य महिला आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार विवाह की योजना बना रहे युवक-युवतियां इस ऑनलाइन मंच के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद योग्य विशेषज्ञों द्वारा संचालित संरचित ऑनलाइन प्री मैरिटल कम्युनिकेशन और परामर्श सत्रों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस पहल का उद्देश्य युवाओं के बीच विवाह से पहले सार्थक संवाद, आपसी समझ और बेहतर संबंधों को बढ़ावा देना है। मंच के माध्यम से युवाओं को सुरक्षित और गोपनीय वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा, जहां वे भावी वैवाहिक जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर खुलकर चर्चा कर सकेंगे और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग ने विवाह की योजना बना रहे युवाओं से इस पहल का लाभ उठाने और ऑनलाइन सत्रों में भाग लेने का आह्वान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!