Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
punjab

पंजाब के ITBP DIG परमिंदर सिंह की सड़क हादसे में मौत, ड्राइवर ने भी तोड़ा दम

मसूरी से ट्रेनिंग पूरी कर अंबाला लौट रहे थे, यूपी के सरसावा में स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में पहुंची; गनर समेत 4 लोग घायल

रोपड़। पंजाब के रोपड़ निवासी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के डीआईजी परमिंदर सिंह (48) की उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उनके ड्राइवर रवि शंकर (35) की भी जान चली गई, जबकि उनका गनर जयराम गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार डीआईजी परमिंदर सिंह उत्तराखंड के मसूरी में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद स्कॉर्पियो से हरियाणा के अंबाला की ओर जा रहे थे। उनके साथ गनर जयराम भी मौजूद था और वाहन ड्राइवर रवि शंकर चला रहा था। शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे देहरादून-पंचकूला नेशनल हाईवे पर सरसावा थाना क्षेत्र के झबीरन कट के पास उनकी स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो उछलकर दूसरी लेन में चली गई, जहां सामने से आ रही एक स्विफ्ट कार से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। दोनों वाहनों के अगले और साइड हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और वाहन में सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तत्काल मदद के लिए पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को वाहनों से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने डीआईजी परमिंदर सिंह और उनके ड्राइवर रवि शंकर को मृत घोषित कर दिया। वहीं डीआईजी के गनर जयराम (36) गंभीर रूप से घायल है और उसका उपचार चल रहा है। जयराम मूल रूप से पटियाला का रहने वाला बताया गया है। हादसे में दूसरी कार में सवार तीन लोग भी घायल हुए हैं। स्विफ्ट कार में गुरूनानक सिंह (49), देवेन्द्र कौर (55) और गुरुनाम सिंह (55) सवार थे। तीनों हरियाणा के करनाल के रहने वाले बताए गए हैं। देवेन्द्र कौर की हालत गंभीर बताई जा रही है और सभी घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। डीएम अरविंद चौहान और एसएसपी अभिनंदन सिंह ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर हादसे में घायल लोगों के उपचार की जानकारी ली। अधिकारियों के अनुसार हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। डीआईजी परमिंदर सिंह मूल रूप से पंजाब के रोपड़ (रूपनगर) के रहने वाले थे और वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में तैनात थे। वह मसूरी में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अंबाला की ओर जा रहे थे। हादसे की खबर सामने आने के बाद पंजाब सहित ITBP से जुड़े अधिकारियों और जवानों में शोक की लहर है। पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर वाहनों को कब्जे में लिया है और हादसे की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने की बात सामने आई है, लेकिन दुर्घटना के सही कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

हादसे की प्रमुख बातें

मृतक: ITBP DIG परमिंदर सिंह, उम्र 48 वर्ष

ड्राइवर: रवि शंकर, उम्र 35 वर्ष, हादसे में मौत

स्थान: सरसावा, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश

हादसा: स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में पहुंची, स्विफ्ट से भिड़ंत

गनर: जयराम गंभीर घायल

अन्य घायल: स्विफ्ट कार सवार तीन लोग

DIG की तैनाती: श्रीनगर

मूल निवास: रोपड़, पंजा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!