Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
punjab

पंजाब चुनाव 2027: CM भगवंत मान के खिलाफ धूरी से उतर सकते हैं अमृतपाल सिंह

वारिस पंजाब दे पार्टी में धूरी, खडूर साहिब, तलवंडी साबो और रामपुरा फूल सीटों पर मंथन; अमृतपाल ने धूरी से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई, अंतिम फैसला पार्टी करेगी

तरनतारन। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जेल में बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ धूरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा सामने आई है। पार्टी नेताओं के अनुसार, अमृतपाल ने भी धूरी से चुनाव लड़ने में रुचि जताई है।

अमृतपाल सिंह फिलहाल असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं और खडूर साहिब से लोकसभा सांसद हैं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शमशेर सिंह पधरी के मुताबिक, पार्टी ने तय किया है कि अमृतपाल विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उनके एक के बजाय दो सीटों से चुनाव लड़ने की संभावना पर भी विचार किया जा रहा है।

चार विधानसभा सीटों पर चर्चा

पार्टी सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल सिंह के लिए धूरी, खडूर साहिब, तलवंडी साबो और रामपुरा फूल विधानसभा सीटों पर चर्चा चल रही है। इनमें धूरी को लेकर अमृतपाल की विशेष रुचि बताई जा रही है। धूरी मुख्यमंत्री भगवंत मान की विधानसभा सीट है।

पार्टी की बैठक में अंतिम फैसला होने के बाद औपचारिक प्रस्ताव अमृतपाल सिंह की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

जेल से लड़ सकते हैं चुनाव

अमृतपाल के जेल में होने के बावजूद पार्टी की ओर से उनके चुनाव लड़ने की तैयारी की जा रही है। पार्टी ने अप्रैल में ही उन्हें मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया था। अब उन्हें विधानसभा चुनाव में उतारने की रणनीति पर काम चल रहा है।

कोटकपूरा से पार्टी नेता रछपाल सिंह सोसन ने भी कहा है कि अमृतपाल धूरी से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। हालांकि, अंतिम निर्णय पार्टी स्तर पर लिया जाना बाकी है।

बड़े नेताओं के खिलाफ बड़े चेहरे उतारने की तैयारी

अकाली दल (वारिस पंजाब दे) की रणनीति प्रमुख राजनीतिक चेहरों को उनके विधानसभा क्षेत्रों में चुनौती देने की बताई जा रही है। पार्टी नेताओं के अनुसार, केवल धूरी ही नहीं, बल्कि अन्य प्रमुख नेताओं के खिलाफ भी पार्टी के बड़े चेहरों को मैदान में उतारने पर विचार किया जा रहा है।

अब तक छह उम्मीदवार घोषित

पार्टी अब तक छह विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। बस्सी पठाना से सतवंत सिंह, मोगा से गुरमीत सिंह बुक्कनवाला, अजनाला से दलजीत सिंह कलसी, गिल से पूर्व अकाली विधायक दर्शन सिंह शिवालिक, कपूरथला से जगजीत सिंह बाबा और कोटकपूरा से रशपाल सिंह सोसन को उम्मीदवार बनाया गया है।

इनमें गुरमीत सिंह बुक्कनवाला और दलजीत सिंह कलसी पहले NSA के तहत डिब्रूगढ़ जेल में रह चुके हैं। फिलहाल दोनों जेल में बंद बताए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!