Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
cricket

सहवाग के बेटे आर्यवीर की U-19 टीम इंडिया में एंट्री, द्रविड़ के बेटे अन्वय भी चुने गए

ऑस्ट्रेलिया U-19 के खिलाफ तीन वनडे की सीरीज में दोनों नजर आएंगे; राजकोट में 18, 21 और 23 सितंबर को होंगे मुकाबले

पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को पहली बार भारत की अंडर-19 टीम में जगह मिली है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया U-19 के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए चुना गया है। इसी टीम में पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को भी शामिल किया गया है। दोनों युवा क्रिकेटर भारत की 15 सदस्यीय वनडे टीम का हिस्सा होंगे।

राजकोट में होंगे तीनों वनडे

भारत और ऑस्ट्रेलिया की U-19 टीमों के बीच तीन वनडे मुकाबले 18, 21 और 23 सितंबर को राजकोट में खेले जाएंगे। इसके बाद दो मल्टी-डे मुकाबले होंगे। पहला 27 से 30 सितंबर तक राजकोट और दूसरा 5 से 8 अक्टूबर तक अहमदाबाद में खेला जाएगा।

DPL में खेल रहे हैं आर्यवीर

आर्यवीर सहवाग दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और इस समय दिल्ली प्रीमियर लीग में वेस्ट दिल्ली लायंस की ओर से खेल रहे हैं। उन्होंने 2024 में कूच बिहार ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ 297 रन की बड़ी पारी खेलकर भी सुर्खियां बटोरी थीं।

यह आर्यवीर का भारत U-19 टीम में पहला चयन है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज उनके लिए राष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने का बड़ा मौका होगी।

अन्वय द्रविड़ विकेटकीपर-बल्लेबाज

राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ को विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में टीम में शामिल किया गया है। वह इससे पहले भारत की U-19 टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर भी खेल चुके हैं। श्रीलंका दौरे पर उन्होंने एक मैच में 87 रन की पारी खेली थी।

दोनों सिर्फ वनडे टीम में

आर्यवीर और अन्वय को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले दो मल्टी-डे मुकाबलों की टीम में जगह नहीं मिली है। यानी दोनों खिलाड़ी फिलहाल सिर्फ तीन मैचों की 50 ओवर की सीरीज में भारत U-19 का प्रतिनिधित्व करेंगे।

लक्ष्या रायचंदानी होंगे कप्तान

वनडे टीम की कप्तानी लक्ष्या रायचंदानी को सौंपी गई है, जबकि यशवर्धन चौहान उपकप्तान होंगे। मल्टी-डे मुकाबलों में दोनों की भूमिकाएं बदल जाएंगी और यशवर्धन कप्तान तथा लक्ष्या उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे।

भारत U-19 वनडे टीम

लक्ष्या रायचंदानी (कप्तान), यशवर्धन चौहान (उपकप्तान), रजत बघेल, आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़, वी यशवीर, रोहित यादव, शाविन विनोद, मोहित उल्वा, चिगुरुपति वेंकट और काव्या पटेल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!