Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
haryana

करनाल की नहर में 20 मिनट के अंतराल में मिले 2 शव, एक बैंक कर्मचारी

पश्चिमी यमुना नहर से बरामद हुए दोनों शव; एक की पहचान यमुनानगर निवासी सुशील कुमार के रूप में, दूसरे मृतक की शिनाख्त नहीं

करनाल के इंद्री क्षेत्र में पश्चिमी यमुना नहर से करीब 20 मिनट के अंतराल में दो शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पहला शव गोताखोरों ने नहर से बाहर निकाला, जिसकी तलाशी के दौरान कपड़ों की जेब से बैंक से संबंधित दस्तावेज मिले और इनके आधार पर मृतक की पहचान यमुनानगर निवासी बैंक कर्मचारी सुशील कुमार के रूप में हुई। गोताखोरों की टीम पहला शव बाहर निकालने के बाद अपना सामान समेट रही थी, तभी नहर में एक और शव होने की सूचना मिली। टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब 20 मिनट बाद दूसरे शव को भी नहर से बाहर निकाला। दूसरे मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष बताई जा रही है और उसने बदामी रंग का कुर्ता पहन रखा था। उसकी जेब से पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिसके कारण फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। दोनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर करनाल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। शुरुआती जानकारी में दोनों मृतकों के हाथों पर राखी बंधी होने की बात सामने आई है, जिससे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है और दूसरे शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!