Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
himachal

हिमाचल में खाई में गिरी बोलेरो, 2 युवकों की मौके पर मौत

पठानकोट-भरमौर हाईवे पर दिनका के पास देर रात हुआ दर्दनाक हादसा; करीब 200 मीटर नीचे गिरी गाड़ी, पेट्रोल भरवाकर लौट रहे थे दोनों युवक

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा भरमौर के दिनका के पास काली मंदिर के समीप रात करीब एक बजे हुआ, जब एक बोलेरो गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि गाड़ी सड़क से करीब 200 मीटर नीचे जाकर पलट गई और हादसे में उसमें सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान भरमौर के चोबिया निवासी रविंद्र शर्मा और भरमौर निवासी विशाल कपूर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बोलेरो रविंद्र शर्मा चला रहे थे और वह पेशे से ड्राइवर थे। बताया गया है कि दोनों युवक गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के लिए लाहल स्थित पेट्रोल पंप गए थे। पेट्रोल भरवाने के बाद वे वापस भरमौर की ओर लौट रहे थे, लेकिन दिनका के पास काली मंदिर के नजदीक गाड़ी चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और देखते ही देखते गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी के खाई में गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। गहरी खाई और दुर्गम क्षेत्र होने के कारण दोनों शवों को बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दुर्घटना में बोलेरो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भरमौर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस ने हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है और दो युवकों की अचानक हुई मौत से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!