सलमान खान ने गणपति विसर्जन में की आरती, बहन अर्पिता ने सही तरीका बताया; यूलिया वंतूर भी हुईं शामिल
सोहेल खान के घर गणपति विसर्जन में परिवार ने किया डांस; सलमान ने बच्चों के साथ थिरककर मनाया उत्सव

मुंबई। सलमान खान मंगलवार को खान परिवार के गणपति विसर्जन में शामिल हुए। सोहेल खान के घर गणेश चतुर्थी का आयोजन किया गया था। विसर्जन से पहले परिवार के सदस्यों ने गणपति बप्पा की आरती की और बाद में डांस करते हुए उत्सव मनाया।
विसर्जन के सामने आए एक वीडियो में सलमान खान आरती करते नजर आए। वीडियो में वह आरती करने का तरीका उल्टा करते दिखाई दिए। इसके बाद उनकी बहन अर्पिता ने उन्हें टोका और सही तरीका बताया। सलमान ने तुरंत अपनी गलती सुधार ली।
यूलिया वंतूर ने भी की आरती
खान परिवार के गणपति विसर्जन में यूलिया वंतूर भी शामिल हुईं। उन्होंने सलमान के बाद गणपति बप्पा की आरती की। इस दौरान अर्पिता खान उन्हें भी आरती करने का तरीका समझाती नजर आईं।
सोहेल के घर जुटा पूरा खान परिवार
सोहेल खान की बिल्डिंग परिसर में हुए गणपति विसर्जन में परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे। सोहेल खान और अर्पिता शर्मा ने बच्चों के साथ आरती की। हेलेन और अन्य मेहमानों ने भी गणपति बप्पा के दर्शन किए।
विसर्जन के लिए बिल्डिंग परिसर में पानी की बड़ी टंकी की व्यवस्था की गई थी। आरती के बाद सलमान खान बच्चों के साथ डांस करते हुए भी नजर आए।
गणेश चतुर्थी पर बदला सलमान का लुक
गणेश चतुर्थी के दौरान सलमान खान अलग अंदाज में नजर आए। वह सोहेल खान और अंबानी परिवार के गणपति समारोह में बैंडाना लुक में पहुंचे थे।
विसर्जन के दौरान भी उनका लुक चर्चा में रहा। उन्होंने टी-शर्ट के साथ हाफ लेदर जैकेट और विंटर कैप पहनी थी।
विसर्जन के दौरान सलमान की नजर स्टाफ की गोद में सो रही एक बच्ची पर पड़ी। वह बच्ची के पास गए और उसे सहलाते हुए नजर आए।
अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में भी पहुंचे थे सलमान
सलमान खान अंबानी परिवार के गणपति समारोह में भी शामिल हुए थे। एंटीलिया पहुंचने के बाद उन्होंने गणपति बप्पा के दर्शन किए और फूल अर्पित किए।
इस दौरान पंडित ने सलमान को तिलक लगाया और पटका पहनाया। इसके बाद उन्होंने गणपति प्रतिमा के सामने पूजा-अर्चना की।




