sirsa

गुरुग्राम से सिरसा लौट रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एयरबैग खुलने से बची जान

गुरुग्राम से सिरसा घर लौटते समय भोड़ा होशनाक गांव के पास हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त; एयरबैग खुलने से इंजीनियर सुरक्षित, किसी को नहीं आई चोट

सिरसा/फतेहाबाद। गुरुग्राम से ड्यूटी पूरी कर सिरसा लौट रहे एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कार का फतेहाबाद जिले में सड़क हादसा हो गया। गांव भोड़ा होशनाक के पास एक ट्रैक्टर ने उनकी टाटा सियारा कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रैक्टर का अगला हिस्सा भी टूट गया। हादसे में एयरबैग खुलने के कारण कार सवार इंजीनियर की जान बच गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई।

करीब दो महीने पहले खरीदी थी नई कार

जानकारी के अनुसार सिरसा के बरनाला रोड निवासी दीपेश गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने करीब दो महीने पहले ही नई टाटा सियारा कार खरीदी थी।

वीरवार सुबह वह गुरुग्राम से अपनी कार में सवार होकर सिरसा स्थित अपने घर के लिए निकले थे। हिसार और फतेहाबाद होते हुए वह नेशनल हाईवे के रास्ते सिरसा की ओर जा रहे थे।

भोड़ा होशनाक गांव के पास हुआ हादसा

सुबह करीब 8:30 बजे जब दीपेश फतेहाबाद जिले के गांव भोड़ा होशनाक के पास पहुंचे, तभी साइड से आ रहे एक ट्रैक्टर से उनकी कार की टक्कर हो गई।

दीपेश के अनुसार, ट्रैक्टर को देखकर उन्होंने टक्कर से बचने के लिए अपनी कार को मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन ट्रैक्टर उनकी कार की कंडक्टर साइड से जा टकराया। टक्कर के बाद ट्रैक्टर का अगला हिस्सा टूटकर अलग हो गया, जबकि कार का साइड वाला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

एयरबैग खुलने से बची जान

हादसे के दौरान कार के एयरबैग खुल गए, जिससे दीपेश को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

कुछ देर के लिए लगा जाम

हादसे के बाद सड़क पर क्षतिग्रस्त कार और ट्रैक्टर खड़े होने के कारण राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। इससे सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बन गई। बाद में दोनों वाहनों को सड़क से हटाने का काम शुरू किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!