cricket
-
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 से पहले इंदौर में खास इंतजाम, वेस्टइंडीज ने मांगा एक्स्ट्रा नारियल पानी
मुंबई। पूर्व भारतीय टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव 2026-27 रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलते नजर आ सकते हैं। उन्होंने…
Read More » -
रणजी ट्रॉफी में लौटेंगे सूर्यकुमार यादव, मुंबई के लिए 11 अक्टूबर से खेल सकते हैं
मुंबई। पूर्व भारतीय टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव 2026-27 रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलते नजर आ सकते हैं। उन्होंने…
Read More » -
श्रीलंका ने दूसरे वनडे में इंग्लैंड को 16 रन से हराया: सीरीज 1-1 से बराबर, बटलर की चोट से बदला मैच का रुख
लीड्स। श्रीलंका ने हेडिंग्ले में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड को 16 रन से हराकर तीन मैचों की…
Read More » -
एशियाड: भारत-श्रीलंका विमेंस क्रिकेट गोल्ड मेडल मैच आज, शेफाली की तूफानी फॉर्म पर नजर; बारिश हुई तो भारत को फायदा
निशिन, जापान। एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट का गोल्ड मेडल मुकाबला मंगलवार को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा।…
Read More » -
एशियन गेम्स: एलावेनिल-पार्थ मेडल से चूके, शूटिंग में चौथा स्थान; स्विमिंग टीम फाइनल में, सॉफ्ट टेनिस में पाकिस्तान पर जीत
एशियन गेम्स। भारत के लिए मंगलवार को एशियन गेम्स में शूटिंग में मेडल का मौका चूक गया। एलावेनिल वालारिवान और…
Read More » -
मेंस क्रिकेट में पहली बार भारत का जापान से मैच:बारिश से टॉस में देरी; 163 साल पहले जापान में रिवॉल्वर लेकर उतरे थे खिलाड़ी सानो (जापान)13 घंटे पहले सुजुकी कप की ट्रॉफी के साथ दोनों टीमों के कप्तान। (फोटो- BCCI) – Dainik Bhaskar सुजुकी कप की ट्रॉफी के साथ दोनों टीमों के कप्तान। (फोटो- BCCI) डिप्लोमेटिक रिलेशन के 75 साल पूरे होने पर आज भारत-जापान के बीच फ्रेंडली मैच खेला जाएगा। मेंस क्रिकेट के इतिहास में पहली बार दोनों टीमें आमने-सामने हैं। जापान के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर मैच मंगलवार सुबह 9:30 बजे से शुरू होना था। लेकिन, बारिश की वजह से मैदान गीला है और अब तक टॉस भी नहीं हो पाया है। जापान में क्रिकेट की शुरुआत 163 साल पहले हुई थी। तब ब्रिटिश व्यापारियों और रॉयल नेवी के बीच मैच हुआ था। उस समय विदेशी लोगों पर हमले का खतरा था। इसलिए खिलाड़ी रिवॉल्वर लेकर मैदान पर उतरे थे। दोनों टीमों का अपडेटेड स्क्वॉड भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर, विप्रज निगम। जापान: केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), चार्ली हारा-हिंज, बेंजामिन इटो-डेविस, एलेस्टर काडोवाकी-फ्लेमिंग, कोहेई कुबोटा, जेक कुसुडा-नायर्न, वातरू मियाउची (विकेटकीपर), रियो सकुरानो-थॉमस, एलेक्स शिराई-पैटमोर (विकेटकीपर), शोमा सुगाया-स्लेटर, डेक्लान सुजुकी-मैककॉम्ब, त्सुयोशी ताकादा, इब्राहिम ताकाहाशी, मकोतो तानियामा, लचलान यामामोटो-लेक। लाइव अपडेट्स 09:01 PM 21 सितम्बर 2026 यह मैच एशियन गेम्स का हिस्सा नहीं यह मैच एशियन गेम्स का हिस्सा नहीं है। गेम्स का मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 2 दिन बाद शुरू होगा। भारत का पहला मैच 28 सितंबर को होगा। भारत एशियन गेम्स का डिफेंडिंग चैंपियन है। 2023 के हांगझोउ गेम्स में उसने गोल्ड मेडल जीता था। 08:50 PM 21 सितम्बर 2026 बारिश के कारण टॉस डिले हुआ 08:40 PM 21 सितम्बर 2026 डाइनिंग रूम में बना क्रिकेट क्लब क्रिकेट को जापान में संगठित रूप देने की शुरुआत 1868 में हुई। स्कॉटिश व्यापारी जेम्स पेंडर मॉलिसन ने योकोहामा क्रिकेट क्लब बनाया। पहले क्लब की शुरुआत मॉलिसन के घर के डाइनिंग रूम में हुई थी। बाद में 1877 में योकोहामा पार्क के क्रिकेट मैदान पर क्लब का पवेलियन बनाया गया। 08:39 PM 21 सितम्बर 2026 जापान में क्रिकेट की शुरुआत, रिवॉल्वर लेकर मैदान पर उतरे थे खिलाड़ी जापान में क्रिकेट की शुरुआत 163 साल पहले हुई। 1863 में योकोहामा में ब्रिटिश व्यापारियों और रॉयल नेवी की टीमों के बीच मैच हुआ। तब विदेशी पर हमले का खतरा था। इसलिए खिलाड़ी भी रिवॉल्वर लेकर मैदान पर उतरे थे। हालांकि, कोई हमला नहीं हुआ। इसे जापान में क्रिकेट का पहला दर्ज मैच माना जाता है। 08:35 PM 21 सितम्बर 2026 BCCI की ऑफिशियल जर्सी में खेलेगी टीम इंडिया भारतीय टीम इस मुकाबले में एशियन गेम्स की किट नहीं पहनेगी। खिलाड़ी BCCI की ऑफिशियल जर्सी में उतरेंगे। कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। ‘स्पोर्ट्स 75’ पहल का मकसद भारत और जापान के बीच खेलों में सहयोग और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाना है। टीम इंडिया श्रेयस अय्यर की कप्तानी में BCCI की जर्सी में खेलेगी। टीम इंडिया श्रेयस अय्यर की कप्तानी में BCCI की जर्सी में खेलेगी। 08:34 PM 21 सितम्बर 2026 भारत से इंटरनेशनल मैच खेलने वाला 23वां देश जापान भारत 22 देशों के साथ इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुका है। अब जापान 23वां देश होगा। इस मामले में वेस्टइंडीज सबसे ऊपर है, जिसने 24 देशों के साथ इंटनरेशनल मुकाबले खेले हैं। एशिया में बांग्लादेश ने अब तक सबसे ज्यादा 23 देशों से मैच खेले हैं। 08:34 PM 21 सितम्बर 2026 ईशान-अभिषेक की बैटिंग पर नजर ईशान किशन इस साल भारत के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 26 मैच में 172.46 की स्ट्राइक रेट से 902 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 103 रन है। ओपनर अभिषेक शर्मा भी 26 मैच में 703 रन बना चुके हैं। उन्होंने अपने आखिरी मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ 108 रन की पारी खेली थी। अर्शदीप सिंह इस साल भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 21 मैच में 30 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 51 रन देकर 5 विकेट है। 08:32 PM 21 सितम्बर 2026 जापान के कप्तान काडोवाकी पर उम्मीदें जापान के कप्तान केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग 2026 में टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 11 मैच में 210 रन बनाए हैं। जबकि, इब्राहिम ताकाहाशी ने 2026 में 11 मैच में 15 विकेट लिए हैं। 30 साल के काडोवाकी-फ्लेमिंग की मां जापानी और पिता ऑस्ट्रेलियाई हैं। वे जापान के इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 2024 में उन्होंने लचलान यामामोटो-लेक के साथ चीन के खिलाफ नाबाद 258 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी। जापान ने उस मैच में 258/0 का स्कोर बनाया था। यह टी-20 क्रिकेट की सबसे बड़ी साझेदारियों में शामिल है। 08:30 PM 21 सितम्बर 2026 सानो में धीमी और स्पिन फ्रेंडली पिच सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर अब तक 39 मेंस टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। इनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 21 मैच जीते हैं। यहां जापान-हांगकांग का पिछला मैच लो-स्कोरिंग रहा था। हांगकांग ने 96 रन का लक्ष्य आखिरी ओवर में हासिल किया था। रिपोर्ट के मुताबिक यहां की परिस्थितियां धीमी और स्पिन के अनुकूल रहने की उम्मीद है। मैच के समय तापमान करीब 31 डिग्री रह सकता है। 08:27 PM 21 सितम्बर 2026 मैच के दौरान बारिश हो सकती है मैच से एक दिन पहले सानो में भारी बारिश हुई। इसके कारण भारतीय टीम का ट्रेनिंग सेशन भी रद्द करना पड़ा। 20 सितंबर को जापान और हांगकांग के बीच मुकाबला भी बारिश के कारण बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया था। अब मैच के दिन ग्राउंड की ड्रेनेज व्यवस्था और मौसम पर नजर रहेगी। 08:26 PM 21 सितम्बर 2026 सानो क्रिकेट ग्राउंड में बैठक क्षमता बढ़ाई भारत के खिलाफ मैच को देखते हुए सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड की क्षमता 500 से बढ़ाकर करीब 2,000 की गई है। यह मैच जापान में क्रिकेट को बढ़ावा देने की ICC की कोशिशों के लिहाज से भी अहम है। इसी साल जापान में टी-20 वर्ल्ड कप का क्वालिफायर खेला गया था। एशियन गेम्स के दौरान निशिन में एक और इंटरनेशनल ग्राउंड इस्तेमाल होगा। 08:25 PM 21 सितम्बर 2026 भारतीय कप्तान अय्यर बोले- पिच की ज्यादा जानकारी नहीं श्रेयस अय्यर ने मैच से पहले कहा कि यह भारत का जापान के खिलाफ पहला मुकाबला है और उन्हें यहां की परिस्थितियों और विकेट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। उन्होंने इसे रोमांचक मैच बताया। वॉशिंगटन सुंदर ने भी माना कि उन्हें जापानी खिलाड़ियों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। उन्होंने कुछ खिलाड़ियों के वीडियो और रील्स देखने की बात कही। जापान के कप्तान काडोवाकी-फ्लेमिंग ने कहा कि वह नतीजे की गारंटी नहीं दे सकते, लेकिन टीम पूरी कोशिश करेगी और भारत के खिलाफ मुकाबले की चुनौती के लिए तैयार है। 08:25 PM 21 सितम्बर 2026 वीवीएस लक्ष्मण भारतीय टीम के कोच जापान दौरे पर भारतीय टीम के साथ वीवीएस लक्ष्मण हेड कोच की भूमिका में हैं। इससे पहले गौतम गंभीर के कार्यकाल में भारत ने तीन ऑलराउंडरों के साथ खेलने का विकल्प अपनाया था। लक्ष्मण ने जिम्बाब्वे दौरे पर चार विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ टीम उतारी थी। 08:24 PM 21 सितम्बर 2026 भारत-जापान पहला टी-20 आज दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ Google Preferred Source CTA
सानो, जापान। भारत और जापान की पुरुष क्रिकेट टीमें मंगलवार को पहली बार अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में आमने-सामने हैं। दोनों देशों…
Read More » -
इंग्लैंड ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया: टी-20 सीरीज में 2-0 की बढ़त, बटलर ने पूरे किए 15 हजार रन
कार्डिफ। इंग्लैंड ने दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0…
Read More » -
गंभीर बोले- हार्दिक अभी 10 ओवर गेंदबाजी के लिए तैयार नहीं: वापसी में जल्दबाजी नहीं; वैभव को करना होगा मौके का इंतजार
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने हार्दिक पांड्या और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की टीम…
Read More » -
पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत-जापान आमने-सामने, एशियन गेम्स क्वार्टर फाइनल आज
आईची। एशियन गेम्स 2026 की विमेंस क्रिकेट प्रतियोगिता में भारत और जापान की टीमें पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट मुकाबले में…
Read More » -
अभिषेक शर्मा का पावरप्ले में धमाका, 9 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम
भारत ने दिल्ली में अफगानिस्तान को तीसरे टी-20 मुकाबले में 127 रन से हराकर सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप की।…
Read More »