Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
cricket

पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत-जापान आमने-सामने, एशियन गेम्स क्वार्टर फाइनल आज

सुबह 10:30 बजे से आईची में होगा मुकाबला, हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में उतरेगी भारतीय टीम

आईची। एशियन गेम्स 2026 की विमेंस क्रिकेट प्रतियोगिता में भारत और जापान की टीमें पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला जापान के आईची स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा।

भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतर रही है। भारत ने 2023 एशियन गेम्स में विमेंस क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीता था। टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी, जबकि जापान की कमान माई यानागिदा के हाथों में होगी।

शेफाली वर्मा पर रहेंगी नजरें

भारतीय टीम की बल्लेबाजी में शेफाली वर्मा प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने 2026 में 21 टी-20 मुकाबलों में 675 रन बनाए हैं। हाल में भी उनका प्रदर्शन प्रभावी रहा है।

गेंदबाजी में श्री चरणी भारतीय टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने 2026 में 20 मैचों में 39 विकेट हासिल किए हैं और इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 6.10 रही है।

जापान की उम्मीद 16 साल की अयाका पर

मेजबान जापान की टीम की नजर युवा ऑलराउंडर अयाका काटो-स्टैफोर्ड पर रहेगी। 16 वर्षीय अयाका ने 2026 में 5 टी-20 मुकाबलों में 223 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में भी उन्होंने 8 विकेट हासिल किए हैं। उनकी इकॉनमी रेट 4.22 रही है।

सीधे क्वार्टर फाइनल से शुरू हुई प्रतियोगिता

एशियन गेम्स की विमेंस क्रिकेट प्रतियोगिता में इस बार ग्रुप स्टेज नहीं रखा गया है। आठ टीमों के टूर्नामेंट में मुकाबले सीधे क्वार्टर फाइनल चरण से शुरू हो रहे हैं।

बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीमें पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी हैं। बांग्लादेश का चीन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था।

छोटी बाउंड्री से बल्लेबाजों को फायदा

कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में मुकाबले के दौरान बल्लेबाजों को फायदा मिलने की उम्मीद है। मैदान की बाउंड्री करीब 65 मीटर बताई गई है। हाइब्रिड पिच पर अच्छा बाउंस मिलने की संभावना है, जिससे बड़े शॉट देखने को मिल सकते हैं।

आईची में मैच के दौरान तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना करीब 10 प्रतिशत बताई गई है। हालांकि इसी मैदान पर बांग्लादेश और चीन के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो चुका है।

भारत की संभावित टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, जी कमालिनी, श्रेयंका पाटिल, भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव और नंदनी शर्मा।

जापान की संभावित टीम

माई यानागिदा (कप्तान), एरिका ओडा, अहिल्या चंदेल, आयुमी फुजीकावा, हिनासे गोटो, हारुना इवाकी, अकारी निशिमुरा, शिमाको काटो, अयाका काटो-स्टैफोर्ड, एलेना कुसुडा-नैर्न, नोनोहा यासुमोटो, मेग ओगावा, कुरुमी ओटा, सेइका सुमी और एरिका टोगुची-क्विन।

मुकाबला: भारत बनाम जापान, विमेंस क्वार्टर फाइनल
टूर्नामेंट: एशियन गेम्स 2026
स्थान: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, आईची, जापान
समय: सुबह 10:30 बजे (भारतीय समय)

हमारे मठ | RNI NO. HARHIN/2023/90591

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!