देश
-
मोहन भागवत के न्यूयॉर्क कार्यक्रम से पहले HAF का सुरक्षा अलर्ट: आयोजकों से सतर्क रहने की अपील, विरोध के बीच मेयर ममदानी से सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा
न्यूयॉर्क। RSS प्रमुख मोहन भागवत के 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाले ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’…
Read More » -
दिल्ली में 21 साल की मॉडल की घर में घुसकर हत्या: जिम ट्रेनर इमरान पर आरोप, चाकू से हमला कर फरार; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
दिल्ली के तिलक नगर इलाके में बुधवार शाम 21 साल की एक मॉडल की उसके घर में घुसकर हत्या किए…
Read More » -
मोदी बोले- ओलंपिक खेलों में भागीदारी बढ़ानी होगी:अभी से खिलाड़ी तैयार करें; खेलो इंडिया डायलॉग में कहा- युवाओं को स्क्रीन से ज्यादा प्लेग्राउंड चाहिए नई दिल्ली14 घंटे पहले पीएम मोदी ने गुरुवार को खेलो इंडिया डायलॉग में युवाओं-खिलाड़ियों से वर्चुअली संवाद किया। – Dainik Bhaskar पीएम मोदी ने गुरुवार को खेलो इंडिया डायलॉग में युवाओं-खिलाड़ियों से वर्चुअली संवाद किया। पीएम मोदी ने गुरुवार को 1,500 से ज्यादा जगहों पर युवाओं और खिलाड़ियों से वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने कहा कि ओलंपिक के 20 से ज्यादा खेलों में भारत की भागीदारी नहीं रही। ओलंपिक में भारत की भागीदारी बढ़ानी होगी। 2036 ओलंपिक के लिए अभी से खिलाड़ी तैयार करें। मोदी ने कहा- 15 अगस्त को देश के सामने स्पोर्ट्स विजन रखा। यह सिर्फ मेडल जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि विकसित भारत और देश की खेल शक्ति बढ़ाने का अभियान है। पीएम ने कहा- मैं हमेशा कहता हूं- जो खेले, वो खिले। आज युवाओं को स्क्रीन से ज्यादा स्पोर्ट्स सेंटर और प्लेग्राउंड चाहिए। पीएम के संवाद की 6 बड़ी बातें… नेशनल स्पोर्ट्स डे और मेजर ध्यानचंद पर- 29 अगस्त को नेशनल स्पोर्ट्स डे मनाया जाता है। यह महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को याद करने का दिन है। करीब 100 साल पहले भारतीय सेना की हॉकी टीम न्यूजीलैंड गई थी, जिसमें ध्यानचंद भी शामिल थे। भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को आज और मजबूत किया जा रहा है। ओलंपिक में नए खेलों पर- देश के हर जिले में खेल प्रतिभाएं हैं। ओलिंपिक के 20 से ज्यादा खेलों में भारत की भागीदारी नहीं रही है, जबकि दूसरे देश मेडल जीत रहे हैं। भारत को नए खेलों में भी आगे बढ़ना होगा। लंबी समुद्री तटरेखा के बावजूद सर्फिंग में भारत अभी पीछे है। खेलो इंडिया संवाद पर- सरकार मजबूत स्पोर्ट्स इकोसिस्टम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। खेलो इंडिया संवाद में युवा खेल, गवर्नेंस और विकसित भारत पर सुझाव दे सकेंगे। उनके विचार देश को आगे बढ़ाएंगे। स्पोर्ट्समैन स्पिरिट पर- स्वस्थ समाज और मजबूत परिवार के लिए स्पोर्ट्समैन स्पिरिट जरूरी है। खेल हमें चैंपियन के साथ बेहतर प्रतियोगी बनना सिखाते हैं। पैरा एथलीट्स की सफलता समाज और परिवारों में नई उम्मीद जगाती है। शीतल और अवनी लेखरा की उपलब्धि पर- शीतल के आर्चरी मेडल और अवनी लेखरा के दो मेडल ने जम्मू-कश्मीर और देश को गौरवान्वित किया। झंडू कुमार समेत कई पैरा एथलीट प्रेरणा दे रहे हैं। फौजा सिंह ने 100 साल की उम्र के बाद भी फिटनेस की मिसाल पेश की। स्क्रीन से ज्यादा खेल जरूरी- युवाओं को स्क्रीन से ज्यादा स्पोर्ट्स सेंटर और प्लेग्राउंड चाहिए। हर युवा की भागीदारी भारत की ताकत है। नई तकनीक से खेलों में बदलाव आ रहा है और साइकोलॉजी व न्यूट्रिशन जैसे क्षेत्रों में नए करियर बन रहे हैं। पीएम ने युवाओं से नए अवसर अपनाने और खेलों पर नए विचार देने की अपील की। खेल मंत्री मांडविया बोले- स्टेडियम ही नहीं लोगों की सोच भी बदली वहीं, खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि पीएम मोदी ने युवाओं को देश का उज्ज्वल भविष्य बताया है। 12 जनवरी को युवाओं के साथ समय बिताने का असर बजट में भी दिखा, जिसे वित्त मंत्री ने यूथ ड्रिवन बताया। उन्होने कहा कि आज सबसे बड़ा बदलाव स्टेडियम में नहीं, बल्कि लोगों की सोच में आया है। एक तरफ वे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने तिरंगे को विश्व मंच तक पहुंचाया है। दूसरी तरफ वे खिलाड़ी हैं, जो तिरंगे को पोडियम तक पहुंचाने का सपना देख रहे हैं। दिग्गज खिलाड़ी भी संवाद में शामिल कार्यक्रम खेल मंत्रालय के ‘खेलो इंडिया संवाद-खेल की बात, PM के साथ’ अभियान के तहत आयोजित किया गया। इसका मकसद युवाओं को भारत की खेल यात्रा से जोड़ना है। कार्यक्रम में भारतीय ओलिंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा के अलावा मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी समेत अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता भी शामिल हुए। इनमें मनिका बत्रा, दीपा करमाकर, साइना नेहवाल, गगन नारंग, श्रीजेश, मैरी कॉम, बाइचुंग भूटिया, पुलेला गोपीचंद, अंजू बॉबी जॉर्ज, कर्णम मल्लेश्वरी और मीराबाई चानू शामिल हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडलिस्ट से मिल चुके हैं मोदी इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी 9 अगस्त को कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले थे। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की रील भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस बार खिलाड़ियों और युवाओं के साथ संवाद वर्चुअल होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ‘खेलो इंडिया संवाद’ में युवाओं और खिलाड़ियों से वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने कहा कि…
Read More » -
भास्कर अपडेट्स: मणिपुर में फिर हिंसा, गोलीबारी में CRPF जवान घायल; कई घरों में लगाई आग
मणिपुर। सेनापति जिले में सोमवार को दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में CRPF का एक जवान घायल हो गया।…
Read More » -
दिल्ली में स्विफ्ट-SUV की टक्कर, AAP-BJP विधायक समेत 6 घायल; ITO के पास डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंची कार
नई दिल्ली। दिल्ली के ITO ट्रैफिक सिग्नल के पास रविवार रात एक स्विफ्ट कार और इनोवा SUV की जोरदार टक्कर…
Read More » -
35 साल पुराने वंधामा नरसंहार की फिर होगी जांच: 23 कश्मीरी पंडितों की हत्या; टपलू और जस्टिस गंजू हत्याकांड भी SIA के रडार पर
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने कश्मीरी पंडितों से जुड़े पुराने हत्याकांडों की जांच फिर से शुरू कर दी…
Read More » -
सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब: देवघर में 4 किमी कतार, काशी में 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
सावन के चौथे और आखिरी सोमवार पर देशभर के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। काशी विश्वनाथ,…
Read More » -
महाराष्ट्र के सरकारी अस्पताल के NICU में आग, 3 नवजातों की मौत: 36 बच्चों को बचाया; गार्ड-नर्स ने धुएं से भरे वार्ड में पहुंचकर रेस्क्यू किया
अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल के नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (NICU) में सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे अचानक…
Read More » -
दिल्ली-NCR में 3-4 फीट तक पानी, यूपी के 19 जिलों में बाढ़ जैसे हालात; MP के 22 जिलों में रेड अलर्ट
दिल्ली-NCR में तेज बारिश के बाद कई इलाकों में 3 से 4 फीट तक जलभराव हो गया। घरों और दुकानों…
Read More » -
टॉक्सिक दोस्ती खत्म करने के बाद क्यों सताता है अकेलापन? जानें पुराने रिश्तों में लौटने से पहले खुद से पूछें ये सवाल
नई दिल्ली। दोस्ती जिंदगी के सबसे जरूरी रिश्तों में से एक है। लेकिन जब कोई दोस्ती लगातार तनाव, अपराधबोध, इस्तेमाल…
Read More »