बीकानेर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
ई-मेल में 16 बम रखने का दावा, कलेक्ट्रेट खाली करवाकर शुरू किया सर्च ऑपरेशन

Bikaner कलेक्ट्रेट ऑफिस को बुधवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। धमकी भरे ई-मेल में दावा किया गया कि कलेक्ट्रेट परिसर में 16 बम रखे गए हैं और दोपहर 12:15 बजे विस्फोट होंगे।
कर्मचारियों को बाहर निकालकर शुरू की गई तलाशी
धमकी की सूचना मिलते ही पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को तुरंत खाली करवाया गया। सभी कर्मचारियों और आम लोगों को बाहर निकालकर पुलिस ने इलाके को अपने कब्जे में ले लिया। बम निरोधक दस्ता और पुलिस की टीमें एक-एक कमरे की गहन तलाशी में जुट गईं।
मौके पर पहुंचे एसपी और प्रशासनिक अधिकारी
घटना की जानकारी मिलते ही Mridul Kachhawa सहित पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। कलेक्ट्रेट परिसर और एसपी ऑफिस के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मीटिंग हॉल और मुख्य भवन के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।
कलेक्टर Nishant Jain ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है।
एसओपी के तहत चल रही कार्रवाई
एसपी मृदुल कच्छावा ने कहा कि मानक सुरक्षा प्रक्रिया (SOP) के तहत कार्रवाई की जा रही है। बम निरोधक दस्ता और अन्य एजेंसियां पूरे परिसर की गहन जांच कर रही हैं। फिलहाल अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर सर्च ऑपरेशन जारी है।
पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
इससे पहले भी बीकानेर कोर्ट परिसर और मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि पिछली घटनाओं में भी जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी।
#HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali #BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan




