Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
Uncategorized

मौसम विभाग का अलर्ट: राहत पर लगेगा ब्रेक

46 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, 8 मई से लू का असर तेज

बीकानेर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मई के पहले सप्ताह में मिली दो दिन की राहत के बाद अब एक बार फिर भीषण गर्मी का दौर शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग ने बीकानेर संभाग के लिए हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

मंगलवार रात न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 4 डिग्री कम रहा। पिछले 48 घंटों में हुई 13 एमएम बारिश और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से वातावरण में नमी बनी रही, जिससे रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मई में इतनी ठंडी रातें दुर्लभ मानी जाती हैं, हालांकि 2018 में 19.1 और 2024 में 19.6 डिग्री तापमान दर्ज किया जा चुका है।

8 मई से बढ़ेगा प्रकोप, रातें भी होंगी गर्म

मौसम विभाग के अनुसार 8 मई से 11 मई के बीच बीकानेर में लू का प्रकोप तेज रहेगा। दिन का तापमान तेजी से बढ़ेगा और 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं रात का तापमान भी बढ़कर 30 डिग्री के पार पहुंच जाएगा।

तापमान में यह अचानक उछाल लोगों की सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। डॉक्टरों के मुताबिक 22 डिग्री से सीधे 46 डिग्री तक पहुंचने वाला यह अंतर हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और थकावट का बड़ा कारण बनता है।

प्रशासन अलर्ट, पानी और छाया की व्यवस्था

गर्मी को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गए हैं। नगर निगम और जलदाय विभाग को पानी की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए सप्लाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।

मनरेगा श्रमिकों और फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए दोपहर के समय छाया, पीने के पानी और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। अस्पतालों को भी हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

डॉक्टरों की सलाह: सावधानी ही बचाव

विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है। बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

बीकानेर में फिलहाल राहत के दिन खत्म होने वाले हैं और आने वाले दिनों में दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म रहने वाली हैं।

#HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali #BhagwaHindustan #BhagwaHindustha

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!