Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
jodhpur

मेड़ता रोड यार्ड में काम के चलते रेल यातायात प्रभावित

जयपुर–जोधपुर इंटरसिटी 24 मई को रहेगी रद्द, 8 ट्रेनों का बदला गया रूट

North Western Railway के मेड़ता रोड रेलवे स्टेशन यार्ड में समपार फाटक की जगह रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण कार्य के चलते 24 मई को रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस कारण जयपुर–जोधपुर इंटरसिटी सुपरफास्ट ट्रेन को दोनों दिशाओं में एक-एक ट्रिप के लिए रद्द किया गया है, जबकि 8 प्रमुख ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा।

यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए किया जा रहा कार्य

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि यह तकनीकी कार्य यात्रियों की दीर्घकालिक सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। इसके चलते एक दिन के लिए रेल संचालन में आंशिक बदलाव रहेगा।

इंटरसिटी सुपरफास्ट ट्रेन रहेगी रद्द

ट्रेन संख्या 22977/22978 जयपुर–जोधपुर–जयपुर इंटरसिटी सुपरफास्ट 24 मई को दोनों दिशाओं में एक-एक ट्रिप के लिए रद्द रहेगी।

इन ट्रेनों का बदला गया मार्ग

  • 14813 जोधपुर–भोपाल एक्सप्रेस 24 मई को लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर और फुलेरा मार्ग से संचालित होगी।
  • 14814 भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस 23 मई को फुलेरा–अजमेर–मारवाड़ जंक्शन मार्ग से चलेगी।
  • 14888 बाड़मेर–ऋषिकेश एक्सप्रेस 24 मई को फलोदी–लालगढ़–बीकानेर मार्ग से जाएगी।
  • 14887 ऋषिकेश–बाड़मेर एक्सप्रेस 23 मई को बीकानेर–फलोदी मार्ग से संचालित होगी।
  • 14707 हनुमानगढ़–दादर रणकपुर एक्सप्रेस 24 मई को बीकानेर–फलोदी–जोधपुर मार्ग से चलेगी।
  • 14853 वाराणसी सिटी–जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस 23 मई को अजमेर–मारवाड़ जंक्शन मार्ग से संचालित होगी।
  • 14087 दिल्ली–जैसलमेर रूणिचा एक्सप्रेस 24 मई को परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
  • 22632 बीकानेर–मदुरै अणुव्रत सुपरफास्ट एक्सप्रेस 24 मई को रतनगढ़–चूरू–सीकर–जयपुर मार्ग से संचालित होगी।

रेलवे की यात्रियों को सलाह

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस अवश्य जांच लें। साथ ही परिवर्तित मार्ग और संभावित देरी को ध्यान में रखते हुए समय से पहले स्टेशन पहुंचें और बोर्डिंग-डिबोर्डिंग की योजना उसी अनुसार बनाएं।

#HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali #BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!