सिरसा के जैन स्कूल में लगी आग, देर रात तक चला राहत कार्य
भादरा बाजार स्थित स्कूल में मची अफरा-तफरी

सिरसा शहर के भादरा बाजार स्थित जैन स्कूल में शुक्रवार देर रात अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में मदद शुरू कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद फायर ब्रिगेड विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की दो गाड़ियां लगाई गईं। देर रात तक टीम आग पर काबू पाने का प्रयास करती रही।
फायर विभाग के अनुसार स्कूल में लगी आग को बुझाने के लिए लगातार राहत कार्य जारी रखा गया।
स्कूल के कक्षा-कक्ष में लगी आग
जानकारी के अनुसार आग स्कूल के कक्षा-कक्ष में लगी थी। घटना के समय स्कूल परिसर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
लोगों ने स्कूल से धुआं और आग की लपटें उठती देख तुरंत प्रशासन और फायर विभाग को सूचना दी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
#Sirsa #JainSchool #FireIncident #Haryana #FireBrigade #BreakingNews #BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan #HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali

