Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
सिरसा

सिरसा में आढ़तियों के घर आयकर विभाग की छापेमारी

भादरा बाजार, हुडा सेक्टर और घंटाघर चौक में कार्रवाई

सिरसा में शुक्रवार को आयकर विभाग की टीमों ने कई आढ़तियों के घरों और कारोबारिक ठिकानों पर छापेमारी की। आयकर विभाग की दो से तीन टीमें शहर के भादरा बाजार, हुडा सेक्टर और घंटाघर चौक क्षेत्र में जांच के लिए पहुंचीं। इस दौरान अधिकारियों ने कारोबार से जुड़े दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच की।

GST अनियमितता और टैक्स चोरी से जुड़ा मामला

सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई जीएसटी में अनियमितताओं और टैक्स चोरी के मामले से जुड़ी हुई है। पिछले दो दिनों से दिल्ली की आयकर टीम लगातार जांच में जुटी हुई है।

छापेमारी के दौरान सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ जवानों को घरों के बाहर तैनात किया गया। किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर आने या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

कई दुकानों को भी कराया गया बंद

आयकर विभाग की टीम ने संबंधित आढ़तियों की कुछ दुकानों को भी बंद करवा दिया। भादरा बाजार में गुड़ और चीनी कारोबारी सुभाष गोयल शेरपुरा वाले के घर पर भी टीम ने लंबे समय तक जांच की। बताया जा रहा है कि वह पहले दिल्ली में कारोबार करते थे और शेरपुरा नाम सभा के प्रधान भी हैं।

हुडा सेक्टर में तांबा कारोबारी के घर जांच

हुडा सेक्टर में आढ़ती अनिल के घर पर भी शुक्रवार सुबह से देर शाम तक जांच जारी रही। अनिल तांबे के कारोबार से जुड़े बताए जा रहे हैं।

आयकर विभाग की टीमें कारोबार से संबंधित दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही हैं। फिलहाल विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

#Sirsa #IncomeTaxRaid #GST #TaxEvasion #Haryana #CRPF #BreakingNews #BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan #HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!