सुंदरकांड के संगीतमय पाठ में उमड़े श्रद्धालु
श्याम मंदिर में गूंजे बजरंगबली के जयकारे, भक्ति में डूबा माहौल

रांची के हरमू रोड स्थित श्याम मंदिर में मंगलवार को भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत माहौल देखने को मिला। श्याम मित्र मंडल की ओर से 202वां सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
मंदिर परिसर “राम सिया राम” के सामूहिक गायन और बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत मंडल सदस्य अरुण खुटेटा द्वारा वरिष्ठ सदस्य प्रभुदयाल नारसरिया और निवर्तमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया से बालाजी की अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कराकर की गई।
संगीतमय सुंदरकांड पाठ से भक्तिमय हुआ वातावरण
नारसरिया परिवार की ओर से भगवान को केसरिया पेड़ा, गुड़, चना और फल का भोग अर्पित किया गया। इसके बाद पाठवाचक मनीष सारस्वत और ओम शर्मा ने ढोलक-ढपली के साथ गणेश वंदना और हनुमान चालीसा का पाठ कराया।
इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया। कार्यक्रम के दौरान भजनों की प्रस्तुति ने माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया।
महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न
कार्यक्रम का समापन हनुमान चालीसा, महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। आयोजन में मंडल उपाध्यक्ष श्रवण ढानढनिया, महामंत्री गौरव अग्रवाल, रिषभ कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
#HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali #BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan




