तेज रफ्तार में आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक
चार युवक घायल, दो की हालत गंभीर; किसी ने नहीं लगाया था हेलमेट

बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार को तेज रफ्तार दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में चार युवक घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बाना और ऊपनी गांव के बीच हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार हादसा बीदासर रोड पर बाना और ऊपनी गांव के बीच हुआ। एक बाइक पर हनुमान (25) और राजूराम ऊपनी गांव से अपने घर लौट रहे थे, जबकि दूसरी बाइक पर राकेश और नरेंद्र मेघवाल ऊपनी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
सिर में लगी गंभीर चोटें
सुरेश कुमार ने बताया कि हादसे में चारों युवकों के सिर में चोटें आई हैं। इनमें से दो युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है।
हेलमेट नहीं पहनने से बढ़ी गंभीरता
पुलिस के अनुसार किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। हेलमेट नहीं होने के कारण सिर में गंभीर चोटें आईं और हालत ज्यादा बिगड़ गई।
वेलफेयर सोसायटी के सेवादार पहुंचे मौके पर
दुर्घटना की सूचना मिलते ही Dr. APJ Abdul Kalam Welfare Society के सेवादार मौके पर पहुंचे और घायलों को श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल पहुंचाया।
तीन घायलों को बीकानेर रेफर किया
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए तीन युवकों को बीकानेर रेफर कर दिया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
#BhagwaHindustan #BhagwaHindusthan #HamareMath #GiriReporter #MandiDabwali




