Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
bikaner

ट्रेन के AC कोच में 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी: मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस से लौट रही थीं मां-बेटी, घर पहुंचने पर चला पता

नागपुर से नोखा लौटते समय वारदात का आरोप; करीब 70 तोला सोना, आधा किलो चांदी और 8 लाख रुपए कैश गायब, जीआरपी ने दर्ज की FIR

बीकानेर। मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस के AC कोच B-1 में सफर कर रही मां-बेटी के सामान से करीब 1 करोड़ रुपए की ज्वेलरी और 8 लाख रुपए नकद चोरी होने का मामला सामने आया है। दोनों नागपुर में एक परिचित के सगाई समारोह में शामिल होने के बाद नोखा लौट रही थीं। चोरी का पता घर पहुंचकर बैग खोलने पर चला।

मामले में बीकानेर जीआरपी ने 14 सितंबर को FIR दर्ज की है। घटना 12 सितंबर की बताई गई है। पुलिस और आरपीएफ की टीमें मामले की जांच कर रही हैं।

सीट के नीचे रखा था सामान

जीआरपी थानाधिकारी नेहा राजपुरोहित के अनुसार, देसलसर निवासी विक्रम राजपुरोहित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका परिवार महाराष्ट्र के वरूड़, अमरावती में मिठाई का कारोबार करता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, 11 सितंबर को विक्रम की मां मांगीदेवी और बहन डिंपल राजपुरोहित नागपुर से नोखा के लिए ट्रेन में सवार हुई थीं। दोनों की सीट B-1 कोच में 25 और 28 नंबर थी।

मां-बेटी के पास दो ट्रॉली बैग समेत 3-4 अन्य बैग थे। उन्होंने अपना सामान सीट के नीचे रख दिया था।

नोखा पहुंचने के बाद घर पर खुला बैग

12 सितंबर को ट्रेन नोखा पहुंची। परिजन स्टेशन पहुंचे और मां-बेटी को सामान सहित घर ले गए। घर पहुंचने के बाद जब मांगीदेवी ने ट्रॉली बैग खोला तो उसमें रखे जेवर और नकदी गायब मिले।

परिजनों के अनुसार, बैग में करीब 70 तोला सोने के आभूषण, आधा किलो चांदी की ज्वेलरी और 8 लाख रुपए नकद रखे थे।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

मामले की जांच के लिए जीआरपी और आरपीएफ की टीमें सक्रिय हैं। पुलिस ट्रेन और संबंधित रेलवे स्टेशनों के CCTV फुटेज खंगाल रही है। साथ ही कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है।

फिलहाल चोरी किस स्थान पर और किस तरीके से हुई, यह जांच का विषय है। पुलिस घटनाक्रम से जुड़े यात्रियों और अन्य संदिग्धों की जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!