Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
देश

भास्कर अपडेट्स: मणिपुर में फिर हिंसा, गोलीबारी में CRPF जवान घायल; कई घरों में लगाई आग

सेनापति में दो गुटों के बीच फायरिंग के बाद तनाव, प्रदर्शनकारियों ने NH-2 किया जाम; सुरक्षा बढ़ाई गई

मणिपुर। सेनापति जिले में सोमवार को दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में CRPF का एक जवान घायल हो गया। इससे पहले इलाके के कई घरों में आग लगाए जाने की घटनाएं सामने आईं। हिंसा के बाद स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन करते हुए नेशनल हाईवे-2 को जाम कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार तड़के करीब 2:30 बजे कांगपोकपी जिले के तापहोउ कुकी गांव में एक घर में आग लगा दी गई। इसके बाद सुबह करीब 4 बजे सेनापति जिले के नागा तापहोउ इलाके में कई घरों को आग के हवाले किए जाने की सूचना मिली।

सुबह करीब 9:20 बजे तापहोउ नागा इलाके में दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें CRPF का एक जवान घायल हो गया।

सेनापति गेट पर प्रदर्शन, NH-2 पर जलाए टायर

आगजनी की घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग सेनापति गेट पर जमा हुए और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे-2 पर लकड़ी के लट्ठे और टायर जलाकर सड़क बंद कर दी।

सड़क जाम होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

नागा गांवों में आगजनी का आरोप

सेनापति जिले के कुकी ताफौ और लियांगमई नागा ताफौ गांवों में भी कई घरों में आग लगाए जाने की जानकारी सामने आई है। स्थानीय लोगों ने अज्ञात हथियारबंद लोगों पर आगजनी का आरोप लगाया है।

कुछ स्थानीय लोगों ने हमले के लिए कुकी समूह को जिम्मेदार बताया है, हालांकि इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हिंसा के पीछे की वजह तथा इसमें शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

इलाके में तनाव, सुरक्षा बढ़ाई गई

लगातार आगजनी और गोलीबारी की घटनाओं के बाद सेनापति और आसपास के इलाकों में तनाव बना हुआ है। प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखने के साथ सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा बलों की मौजूदगी में हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!