Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
bathindarajasthan

जोधपुर में हथौड़े से वार कर पत्नी की हत्या

रक्षाबंधन से पहले पति ने दी थी कथित धमकी,रात में सो रही पत्नी पर हथौड़े से हमला; आरोपी पति गिरफ्तार, दहेज प्रताड़ना के भी आरोप

जोधपुर ग्रामीण के करवड़ थाना क्षेत्र के उजलिया गांव में घरेलू विवाद के बीच पति पर पत्नी की हथौड़े से वार कर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना 29 अगस्त की रात करीब 11:35 बजे की बताई जा रही है। मृतका गुड्डी के भाई महेंद्र भील की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति दिनेश को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों के अनुसार गुड्डी की करीब 15 साल पहले दिनेश भील से शादी हुई थी और शादी के कुछ समय बाद से ही उसे कथित तौर पर दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। परिवार का आरोप है कि पति पहले भी गुड्डी पर तलवार से हमला करने के लिए दौड़ा था, लेकिन आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचा लिया था। उस घटना की शिकायत पुलिस में भी दी गई थी, जिसके बाद सामाजिक स्तर पर समझाइश कर मामला शांत कराया गया था। रक्षाबंधन से पहले 27 अगस्त को गुड्डी ने अपनी मां को फोन कर अगले दिन राखी लेकर मायके आने की बात कही थी। आरोप है कि उसी दौरान पास खड़े पति दिनेश ने कथित रूप से धमकी दी कि अगर वह जिंदा रही तो ही राखी लेकर मायके जा पाएगी। इसके दो दिन बाद 29 अगस्त की रात दिनेश के भाई गणपत ने गुड्डी के मायके वालों को फोन कर बताया कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ है और दिनेश ने सो रही गुड्डी के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया है। परिजन गांव पहुंचे तो गुड्डी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। मृतका के परिवार ने पूर्व में हुई कथित मारपीट और धमकियों का भी हवाला दिया है, जिसके चलते पुलिस के सामने घटना के पीछे घरेलू विवाद और लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक तनाव की जांच का पहलू भी महत्वपूर्ण है। गुड्डी के चार बेटियां और एक बेटा बताया गया है। पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों और आरोपों की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!