Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
bathinda

सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में बीसीसीआई प्रतिनिधियों और प्रबंधन की बैठक

विद्यार्थियों के कौशल विकास, इंडस्ट्री एक्सपोजर, रोजगार, आधुनिक तकनीक और स्टार्टअप को लेकर हुई चर्चा

बठिंडा। सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज बठिंडा में बठिंडा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (बीसीसीआई) के प्रतिनिधियों, कॉलेज प्रबंधन और फैकल्टी के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग की मौजूदा जरूरतों के अनुरूप तकनीकी और व्यावहारिक रूप से तैयार करना रहा। इस दौरान विद्यार्थियों के कौशल विकास, व्यावहारिक शिक्षा, इंडस्ट्री एक्सपोजर, रोजगार के अवसर, आधुनिक तकनीकों, उद्यमिता और स्टार्टअप से जुड़े विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बीसीसीआई के अध्यक्ष राम प्रकाश जिंदल सहित विभिन्न उद्योगों से जुड़े प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान को उद्योग की वास्तविक जरूरतों से जोड़ने को लेकर अपने सुझाव साझा किए। एमके इंडस्ट्रीज के मुनीश कुमार कांसल, ओम इंडस्ट्री के रजनीश मित्तल, बैल्स ग्रीन के राम प्रकाश जिंदल, अग्रवाल कोरू क्राफ्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के मनीष गोयल तथा बीएसएफ शॉप इंडस्ट्रीज के रविंदर बांसल ने उद्योग जगत से जुड़े अपने विचार रखे। कॉलेज की प्रिंसिपल अनुजा पुपनेजा ने कहा कि सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव और उद्योग जगत की कार्यप्रणाली की जानकारी मिलना उनके भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। बैठक में कॉलेज और उद्योगों के बीच बेहतर तालमेल विकसित करने तथा विद्यार्थियों को रोजगार के लिए अधिक सक्षम बनाने पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर ईसीई विभाग के प्रमुख मनजीत सिंह भुल्लर, टीपीओ एवं सिस्टम मैनेजर सुशील कुमार, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख हरजीव खन्ना, सीनियर लेक्चरर दीपक बांसल और आईटी विभाग की लेक्चरर हरकमलजीत कौर सहित कॉलेज के अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे। બેઠક के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि तकनीकी शिक्षा को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित रखने के बजाय विद्यार्थियों को वास्तविक औद्योगिक वातावरण, आधुनिक तकनीक और रोजगार की बदलती आवश्यकताओं से जोड़ना जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!