Welcome to भगवा हिन्दुस्तान   Click to listen highlighted text! Welcome to भगवा हिन्दुस्तान
videsh

निर्झरना तहसील में कुर्कशुदा भूमि की नीलामी 17 अगस्त को, बोलीदाता को जमा करनी होगी 25% राशि

संवासा ग्राम पंचायत कार्यालय में होगी सार्वजनिक नीलामी; बोली में शामिल होने के लिए 1,000 रुपए अर्नेस्ट मनी जमा करना जरूरी

लालसोट। उपखंड अधिकारी न्यायालय की ओर से भू-राजस्व अधिनियम 1956 की धारा 256-257 के तहत जारी नीलामी इश्तिहार के अनुसार निर्झरना तहसील क्षेत्र में बाकीदारों की कुर्कशुदा भूमि की सार्वजनिक नीलामी की जाएगी। यह नीलामी 17 अगस्त को संवासा ग्राम पंचायत कार्यालय में आयोजित होगी। निर्झरना तहसीलदार सीमा गुणावत ने बताया कि नीलामी इश्तिहार क्रमांक नीलामी/2026/773, 780 और 787, दिनांक 13 अगस्त 2026 के अनुपालन में यह कार्रवाई की जा रही है। नीलामी में बाकीदार स्वर्गीय श्योनारायण उर्फ सोन्या के कानूनी वारिस राजेश, विकास, रसाली, सुनीता और सुशीला के साथ रामू उर्फ रामजीलाल तथा गोपाल पुत्र रामपाल, निवासी थूणिधिराजपुरा, तहसील निर्झरना की कुर्कशुदा भूमि शामिल है। नीलामी के लिए रखी गई भूमि में खसरा संख्या 77, 78 और 83 की कुल 2.6301 हेक्टेयर, खसरा संख्या 82 की 0.012680 हेक्टेयर तथा खसरा संख्या 14 की 0.619680 हेक्टेयर भूमि शामिल है। इसके अलावा खसरा संख्या 19, 20, 21, 22, 402, 748/541, 749/541 और 750/541 की कुल 4.311980 हेक्टेयर तथा खसरा संख्या 467, 493, 504 और 506 की 3.8188 हेक्टेयर भूमि भी सार्वजनिक नीलामी में रखी गई है। नीलामी में भाग लेने के इच्छुक बोलीदाताओं को 17 अगस्त को निर्धारित स्थान संवासा ग्राम पंचायत कार्यालय में उपस्थित होकर बोली प्रक्रिया में भाग लेना होगा। बोली लगाने के लिए प्रत्येक इच्छुक व्यक्ति को 1,000 रुपए की अर्नेस्ट मनी जमा करनी होगी। नीलामी प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित नियमों के अनुसार यह राशि वापस कर दी जाएगी। वहीं जिस व्यक्ति के पक्ष में अंतिम बोली स्वीकृत होगी, उसे बोली राशि का 25 प्रतिशत हिस्सा तत्काल जमा कराना होगा। शेष 75 प्रतिशत राशि नीलामी की स्वीकृति मिलने के बाद जमा करनी होगी। प्रशासन ने नीलामी प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के तहत संपन्न कराने की तैयारी की है और इच्छुक बोलीदाताओं को निर्धारित तिथि, स्थान और राशि संबंधी शर्तों का पालन करने के लिए कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!